विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से दबोचा; दो अन्य भी हिरासत में

Published: Sat, 24 Feb 2024 04:04 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2024 06:41 PM (IST)

Abdul Malik Arrest उत्तराखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। आठ फरवरी को हुई हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल ...और पढ़ें

Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से दबोचा
Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

डिजिटल डेस्क, देहरादून।  बनभूलपुरा कांड के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक (Abdul Malik) को नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा ने बताया कि मलिक को हल्द्वानी ले आया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही दो और आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। मो. फुरकान व मो. सलीम बनभूलपुरा थाना फूंकने के आरोपित थे। इस घटना में अब तक 81 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

उत्तराखंड पुलिस प्रवक्ता डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया, बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य आरोपित मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तारी टीम को इस साहसीय और सराहनीय कार्य के लिए 50 हजार रुपये भी घोषित किया गया है।

बनभूलपुरा की यह घटना आठ फरवरी की है। प्रशासन व पुलिस टीम सरकारी जमीन (नजूल) में बने मदरसा व नमाज स्थल को हटाने गई थी। स्थानीय लोगों ने टीम पर पथराव व पेट्रोल बम से हमला कर दिया था। इस घटना में 250 से अधिक लोग घायल हुए थे और छह लोगों की मौत हो गई थी।

बनभूलपुरा का मुख्य साजिशकर्ता है अब्दुल मलिक

बनभूलपुरा में बीते आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को बताया गया था। इसी आधार पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। जिस जगह नगर निगम व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक के ही कब्जे में थी। उस समय हुए पथराव और आगजनी में नगर निगम की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है।