विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand PCS Topper: रामनगर की कृतिका कुलाश्री बनीं वित्त अधिकारी, पीसीएस परीक्षा में लहराया परचम

Published: Mon, 01 Jun 2026 09:48 PM (IST)

रामनगर की कृतिका कुलाश्री ने पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है और वित्त अधिकारी के पद पर चयनित ...और पढ़ें

कृतिका कुलाश्री।

कृतिका कुलाश्री।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। मोहल्ला भरतपुरी निवासी कृतिका कुलाश्री का पीसीएस की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। कृतिका का वित्त अधिकारी के लिए चयन हुआ है। वह वर्तमान में टिहरी में उद्योग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

कृतिका ने हाईस्कूल व इंटर लिटिल स्कालर काशीपुर से किया। इसके बाद वन स्थली विद्यापीठ राजस्थान से बीटेक किया। वर्ष 2021 में कृतिका ने पीसीएस की परीक्षा दी थी।

पहले प्रयास में ही उनका चयन सहायक निदेशक उद्योग विभाग में हुआ था, लेकिन इससे और बेहतर करने के लिए कृतिका ने दोबारा पीसीएस की तैयारी की और परीक्षा दी।

सोमवार को पीसीएस का परिणाम जारी होने के बाद कृतिका का चयन वित्त अधिकारी के लिए हुआ है। कृतिका की माता ज्योति कुलाश्री पूर्व शिक्षिका व पिता राजेंद्र प्रसाद पूर्व प्रधानाचार्य हैं। बेटी की इस सफलता से खुश हैं।

कृतिका बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही है। कृतिका की छोटी बहन वर्तिका भोपाल से एमएस कर रही हैं, जबकि भाई कार्तिकेय ने ला कालेज देहरादून से एलएलबी किया है। वर्तमान में वह प्रेक्टिस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: यूकेपीएससी की परीक्षा में अदिति पुनेठा ने हासिल किया पहला स्थान, बनीं डिप्टी एसपी

यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Result Declared: पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर और अदिति पुनेठा ने किया टॉप