विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand PCS Result Declared: पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर और अदिति पुनेठा ने किया टॉप

Published: Mon, 01 Jun 2026 09:03 PM (IST)

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा-2024 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा-2024 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है।

यह परिणाम एक दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया गया है।

आयोग ने डिप्टी कलेक्टर पद के लिए नौ अभ्यर्थियों, पुलिस अधीक्षक (गृह विभाग) पद के लिए 10 अभ्यर्थियों, जिला कमांडेंट होमगार्ड (गृह विभाग) पद के लिए पांच, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और कार्याधिकारी जिला पंचायत के एक-एक पद पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पद पर छह, उप शिक्षा अधिकारी पद पर 58, परिवीक्षा अधिकारी (महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग) पद पर एक, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी पद पर 14, सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) पद पर 16 और राज्य कर अधिकारी (वित्त विभाग) पद पर 53 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

वहीं सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (शहरी विकास विभाग) पद के लिए सात अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

जसमीत कौर ने पीसीएस परीक्षा में किया टाप

इस बार परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पद पर अदिति पुनेठा ने मेरिट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

डिप्टी कलेक्टर पद पर

  • जसमीत कौर
  • वर्षा जोशी
  • आशुतोष नौटियाल
  • अमित चंद्र द्विवेदी
  • मीनाक्षी भाटिया
  • फराज मियां
  • विरल शर्मा
  • उज्ज्वल डालाकोटी
  • काजल सैनी

पुलिस उपाधीक्षक पद पर

  • अदिति पुनेठा
  • ऐश्वर्या भट्ट
  • मनीष चंद रमोला
  • संदीप कुमार सिंह पटेल
  • शताक्षी शर्मा
  • सक्षम
  • गोविंद पांडेय
  • हिमांशु दिवाकर
  • श्रेया सिंह
  • प्रकृति नेगी

यह भी पढ़ें- UK PCS Mains Admit card 2026: उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम घोषित, हरिद्वार और हल्द्वानी में होंगे केंद्र