विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: भवाली पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी साथ में, देखें Video

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
Published: Wed, 16 Nov 2022 06:09 PM (IST)

Virat-Ansushka in Nainital हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद विराट और अनुष्का ऑडी कार में बैठकर चले गए। वह कहां गए ...और पढ़ें

चर्चा है वह मुक्तेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगे।
चर्चा है वह मुक्तेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगे।

संवाद सहयोगी, भवाली/नैनीताल। Virat-Ansushka in Nainital, भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड के भवाली पहुंचे हुए हैं। आज दोपहर वह हेलीकॉप्टर से भवाली के सैनिक स्कूल में हेलीपैड पर उतरे और यहां से कार में बैठकर रवाना हो गए। वह कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उनके घोड़ाखाल मंदिर और कैंची धाम जाने की चर्चा है। चर्चा ये भी है वह मुक्तेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

साढ़े तीन बजे पहुंचे थे हेलीपैड

टी 20 विश्वकप में शानदार बल्लेबाजी कर फार्म में लौटे विराट कोहली शाम करीब साढ़े तीन बजे हेलीकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। हेलीकॉप्टर से उतरते हुए वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा। इसके बाद वह सामने खड़ी ऑडी कार की तरफ बढ़ गए और उसमें बैठकर न जाने कहां गए, किसी को पता नही। बेटी व पत्नी के साथ पहुंचे विराट को लेकर खबर थी कि वह सबसे पहले घोड़ाखाल मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे। मीडिया समेत उनके प्रसंशक घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे हुए थे, लेकिन उनके न पहुंचने पर सभी को निराशा हुई। इसके बाद उनके कैंची पहुंचने की खबर मिली। मगर वह वहां भी नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वह मुक्तेश्वर गए हैं। वह वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस को भी खबर नहीं

विराट जब सैनिक स्कूल में हेलीकाॅप्टर से पहुंचे तो उनकी सुरक्षा के लिए भवाली पुलिस भी तैनात रही। उन्हें भी विराट ने नहीं बताया कि वह कहां जा रहे हैं। दौरे के दौरान उन्होंने प्रशंसकों, पत्रकारों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

बच्चे व प्रशंसक हुए निराश

सैनिक स्कूल के बच्चे विराट के दीदार व सेल्फी लेने के लिए उत्सुक थे। लेकिन विराट हेलीकॉप्टर से उतरने के पश्चात हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिनन्दन करके चले गए। जिससे बच्चों और वहां मौजूद अन्य प्रशंसक निराश हो गए।

अनुष्का की बाबा नीब करौरी में है आस्था

माना जा रहा है कि विराट पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम जाएंगे। क्योंकि अनुष्का ने कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर नीम करौली महाराज की फोटो पोस्ट की थी। फिलहाल उन्होंने अपनी लोकेशन सबसे छिपाई हुई है।

कोतवाल बोले- कोई असुविधा होने पर करेंगे संपर्क

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि विराट कोहली निजी दौरे में आए है। उन्होंने पुलिस को आगे की कोई सूचना नहीं दी। किसी असुविधा पर फोन पर संपर्क करने को कहा है।