विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: सांप ने ढाई साल के मासूम को डसा, बच्‍चे संग उसे भी पकड़कर ले गए अस्पताल; देखते रह गया स्‍टाफ

Published: Sat, 06 Apr 2024 08:31 AM (IST)

Uttarakhand News स्वजन ढाई साल के बच्चे को लेकर पहुंचे। साथ ही उस सांप को भी पकड़कर ले आए जिसने ...और पढ़ें

Uttarakhand News: डंक मारने के बाद मरीज संग सांप को भी पकड़कर अस्पताल ले आए
Uttarakhand News: डंक मारने के बाद मरीज संग सांप को भी पकड़कर अस्पताल ले आए

HighLights

  1. डाक्टरों ने मरीज को किया भर्ती, हालात में सुधार
  2. वन विभाग की टीम बुलाकर सांप को सौंपा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Uttarakhand News: डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में सांप के काटे हुए मरीज पहुंचते रहे हैं। शुक्रवार को भी स्वजन ढाई साल के बच्चे को लेकर पहुंचे। साथ ही उस सांप को भी पकड़कर ले आए जिसने बच्चे को काटा था।

राजकीय मेडिकल कालेज में मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. परमजीत सिंह ने बताया कि दोपहर में देवलचौड़ रामपुर रोड से ढाई साल के बच्चा इमरजेंसी में पहुंचा। उसे सांप ने डंक मारा था। मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर है।

स्वजन जिस सांप को पकड़कर लाए थे। वह बैंडेड कुर्की प्रजाति का है। यह सांप विषैला नहीं होता है। सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया। डा. सिंह ने बताया कि सांप के काटने के मामले लगातार आ रहे हैं।

सटीएच में हेपेटाइटिस की दवाइयां खत्म, सीटी स्कैन मशीन खराब

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से हेपेटाइटिस की दवाइयां निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन चार दिन से दवाइयां खत्म हो चुकी हैं। जबकि प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों को दवाइयां दी जाती हैं।

डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस तितियाल ने बताया कि यह दवाइयां एनएचएम के माध्यम से मिलती हैं। चार दवाइयों में से दो दवाइयां नहीं है। इसके लिए डिमांड भिजवाई गई हैं।

राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. अरुण जोशी ने बताया कि एसटीएच की सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। शनिवार से व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।