विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरगे रैली विवाद से राहुल गांधी पर FIR तक, मंजूनाथ के कार्यकाल में कई बार गरमाया हल्द्वानी... अब अर्पण यदुवंशी नए पुलिस कप्तान

By Chayan Singh RajpootEdited By: Nirmala Bohra
Published: Thu, 26 Nov 2026 07:34 AM (IST)

नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का तबादला हो गया है, उनके स्थान पर एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी।‌

एसएसपी मंजूनाथ टीसी।‌

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता,हल्द्वानी। नैनीताल जिले की पुलिस कप्तानी में बदलाव हो गया है, करीब 13 महीने तक जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी का तबादला कर दिया गया है।

उन्हें 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, एसडीआरएफ के सेनानायक रहे अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

संवेदनशील घटनाक्रमों के लिहाज से भी चर्चा में रहा कार्यकाल 

29 अक्टूबर 2025 को नैनीताल जिले की कमान संभालने वाले मंजूनाथ टीसी का कार्यकाल राजनीतिक रूप से संवेदनशील घटनाक्रमों के लिहाज से भी चर्चा में रहा। खासकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई रैली के बाद उपजे विवाद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के घटनाक्रम ने जिले की पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया।

आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा आयोजित हुई थी। रैली से पहले ही शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया था।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि रैली में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं और लोगों के वाहनों को जगह-जगह रोका जा रहा है।

इस दौरान एसएसपी कार्यालय में तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। खरगे की सभा के बाद रामलीला मैदान एक नए विवाद का केंद्र बन गया। मैदान में सफाई और धार्मिक अनुष्ठान किए जाने को लेकर कांग्रेस ने इसे कथित शुद्धीकरण बताते हुए दलित समाज के अपमान का मुद्दा उठाया। इस विवाद न नया मोड़ लिया, जब हल्द्वानी कोतवाली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

वहीं मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल में हल्द्वानी में सुखवंत हत्याकांड, गल्ला मंडी में डबल मर्डर, नेपाल के गिरोह की ओर से ज्वेलरी शोरूम में बड़ी चोरी, यू-ट्यूबर पर केस दर्ज आदि घटनाएं भी हुई। कई मामलों में एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिस्ट्री भी सुलझाई। करीब एक वर्ष और 27 दिन के कार्यकाल के बाद मंजूनाथ टीसी नैनीताल से विदा हो रहे हैं।

अब अर्पण यदुवंशी के सामने होंगी चुनौतियां

डा. मंजूनाथ टीसी के तबादले के बाद अब अर्पण यदुवंशी नैनीताल जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे। पर्यटन नगरी में जाम, बढ़ते पर्यटक दबाव, नशे के कारोबार पर नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम और संवेदनशील राजनीतिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना नए एसएसपी के सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।