Move to Jagran APP

Uttarakhand Forest Fire: रानीबाग में अराजकत तत्वों ने फूंका डेढ़ हेक्टेयर जंगल, बाइक भी जली

Uttarakhand Forest Fire भीमताल पुल से आगे एचएमटी की तरफ अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। हवा ने रुख बदला तो भीमताल की ओर बढ़ती जली गई। चार घंटे मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर खड़ी एक बाइक भी जल गई। शक है कि नहाने गए युवकों में से ही किसी एक ने जंगल में आग लगाई।

By Deep belwal Edited By: Nirmala Bohra Sun, 19 May 2024 10:24 AM (IST)
Uttarakhand Forest Fire: रानीबाग में अराजकत तत्वों ने फूंका डेढ़ हेक्टेयर जंगल, बाइक भी जली
Uttarakhand Forest Fire: दमकल विभाग ने चार घंटे मशक्कत के बाद बुझाई

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: Uttarakhand Forest Fire: भीमताल पुल से आगे एचएमटी की तरफ अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। हवा के साथ आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। चार घंटे मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

आग से डेढ़ हेक्टेयर जंगल के साथ ही सड़क पर खड़ी एक बाइक जल गई। शनिवार सुबह 10 बजे नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज में भीमताल पुल व एचएमटी के बीच में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग पहले एचएमटी की ओर बढ़ी। हवा ने रुख बदला तो भीमताल की ओर बढ़ती जली गई।

आग से पेड़-पौधे जल गए

लपटें उठतीं देख भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन साह ने वन विभाग व दमकल विभाग को दी। दोनों विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दमकल विभाग की टीम ने दोपहर दो बजे आग पर पानी की बौछार कर काबू पाया। आग से पेड़-पौधे जल गए।

मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि आग से एक हेक्टयेयर से अधिक जंगल जला है। आग पर काबू पा लिया गया था। अराजक तत्वों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आग से सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी जली है।

नहाने गए युवकों पर आग लगाने का शक

भीमताल को जाते ही एचएमटी के पास एक पानी का धारा है। इस धारे ने नीचे नदी में उतरने का रास्ता है। जहां पर लोग नहाने के लिए जाते हैं। शनिवार को धारे के पास चार-पांच बाइक खड़ी थीं। पुलिस के अनुसार बाइक सवार नहाने के लिए नदी में गए थे। एक बाइक जल गई। बाकी बाइक दमकल विभाग ने जलने से बचा लीं। शक है कि नहाने गए युवकों में से ही किसी एक ने जंगल में आग लगाई।

राहगीरों में मचा हड़कंप

आग सड़क पर आते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया था। दमकल व वन विभाग ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया। क्योंकि जहां पर आग लगी थी। वहां संकरी सड़क है। आग सड़क के आसपास फैलती तो चालक को वाहन मोड़ने का मौका नहीं मिल पाता।