Move to Jagran APP

हरीश रावत ने कहा, कांग्रेस की सरकार बनी तो गैरसैंण बनाएंगे उत्तराखंड की राजधानी

पूर्व सीएम हरीश रावत ने रविवार को इंटरनेट मीडिया के फेसबुक से विधानसभा बागेश्वर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष मुख्यमंत्री रहे। कपकोट की आपदा के घाव भरे। संपत्तियों की भरपाई की। निर्माण रिकार्ड समय में किए। विकास के रास्ते क्षेत्र को आगे बढ़ाया। संसाधन बढ़ाए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 04:11 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 04:11 PM (IST)
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैरसैंण को राजधानी बनाया जाएगा।

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को बागेश्वर विधानसभा को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैरसैंण को राजधानी बनाया जाएगा। परिर्वतन की धारा और आवाज में बागेश्वर, कौसानी, गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, कांडा-कमस्यार की आवाज को शामिल किया जाएगा। कहा कि बागेश्वर कुली बेगार आंदोलन की धरती है। यहां परक्रमी पैदा हुए हैं। वीर, शौर्य चक्र विजेताओं की भूमि है।

loksabha election banner

पांच साल तक स्टार्ट नहीं हो सकी डबल इंजन की सरकार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने रविवार को इंटरनेट मीडिया के फेसबुक से विधानसभा बागेश्वर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष मुख्यमंत्री रहे। कपकोट की आपदा के घाव भरे। संपत्तियों की भरपाई की। निर्माण रिकार्ड समय में किए। विकास के रास्ते क्षेत्र को आगे बढ़ाया। संसाधन बढ़ाए। औसतन वार्षिक आमदमनी एक लाख 75 हजार रुपये पार पहुंचाई। राजस्व दर साढ़े 19 प्रतिशत पहुंचाई। आज विकास का ढांचा गड़बड़ा गया है। पांच वर्ष तक डबल इंजन का शोर सुनाई दिया और वह स्टार्ट नहीं हुआ। आज केवल घोषणाएं हैं। धरातल पर नहीं उतरे। मुख्यमंत्री बदले गए। कोरोना समय को याद करें। लोगों को मरने को छोड़ दिया गया।

बेटियों को दिया जाएगा स्मार्टफोन

हरदा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पटवारी, पुलिस समेत सभी विभागों में नौकरियां दीं। बेटियों को पुलिस में एसआइ बनाया। एक हजार से अधिक जवानों की भर्ती की। स्कूल, कालेज, आइटीआइ, डिग्री कालेज कांग्रेस खोले गए। जिसमें बेटियों को लाभ मिला। उन्हें डाक्टर, शिक्षक, इंजीनियर बनाने का सपना था। लेकिन इस सरकार ने घसियारी बना दिया । अब कांग्रेस की सरकार आई तो प्रत्येक बेटी को मोबाइल फोन दिया जाएगा। बकायदा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

छह सौ से अधिक नहीं होने देंगे गैस के दाम

हरदा ने कहा कि महंगाई कम करना केंद्र सरकार के हाथ में है। राज्य सरकार सहायता के हाथ बढ़ाएगी। रसोई गैस सिलिंडर छह सौ से पार नहीं होने देंगे। सुदूरवर्ती गांवों में कुणी-बाड़ी पेंशन देंगे। पेंशन की संख्या दस लाख से अधिक होगी। पेंशन की राशि भी बढ़ाई जाएगी। गरीब की लाठी पेंशन बनेगी। श्रमिकों के लिए नई पेंशन योजना बनाई जाएगी। कर्मकार कोष से पेंशन दी जाएगी। मंगलगीत गाने वाले बहनों को भी पेंशन के तौर पर 1800 से 2100 रुपये तक पेंशन मिलेगी। गौरा देवी, नंदा देवी कन्या धन योजना फिर से शुरू होगी। बेटियों को पचास-पचास रुपये की धनराशि दी जाएगी। नारी का सम्मान होगा।

पारंपरिक खेती को भी बढ़ाएंगे

परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। मडुवा, झोंगरा, कौणी, गहत को सभी भूल गए थे। जिसे कांग्रेस सरकार ने आगे बढ़ाया। शामा की कीवी के साथ बड़े नीबू को भी खरीदा जाएगा। मेरा गांव मेरी सड़क योजना फिर लाई जाएगी। परंपरागत खेती में बोनस दिया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में चकबंदी लाई जाएगी। एक टीम तैयार की जाएगी। ललित फस्वार्ण, रंजीत दास, हरीश ऐठानी जैसे युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने दोनों विधानसभाओं से पार्टी को जीताने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.