Move to Jagran APP

उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : जानिए पांच सालों में कितनी बढ़ी कांग्रेस प्रत्‍याशी संजीव आर्य की संपत्‍त‍ि, कितने कारों के हैं मालिक

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 नैनीताल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। संजीव आर्य कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव एजेंट नवीन पंत और अनुमोदक व प्रस्तावक सतीश नैनवाल के साथ नामांकन पत्र संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन के समक्ष जमा करवाया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 08:02 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 08:02 AM (IST)
उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : जानिए पांच सालों में कितनी बढ़ी कांग्रेस प्रत्‍याशी संजीव आर्य की संपत्‍त‍ि, कितने कारों के हैं मालिक
उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : नैनीताल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य के पास पिछले पांच साल में चल व अचल संपत्ति दुगनी से अधिक हो गई लेकिन उनके नाम पर कोई वाहन नहीं है। पिछले चुनावी ब्यौरे के अनुसार संजीव के पास ढाई करोड़ की देनदारियां थी जबकि चल संपत्ति 79 लाख 30 हजार व अचल संपत्ति साढ़े तीन करोड़ है जबकि इस बार चल संपत्ति दो करोड़ 42 लाख से अधिक, पत्नी के पास 42 लाख से अधिक, अचल संपत्ति की कीमत तीन करोड़ 35 लाख, पत्नी के पास दो करोड़ 32 लाख की संपत्ति है।

loksabha election banner

चुनावी हलफनामे के अनुसार संजीव के पास वर्तमान में 62 हजार नगदी और व 26 हजार पांच सौ नगदी पत्नी के पास है। जबकि बैंक में उनके नाम 44.43 लाख और उनकी पत्नी के नाम 31.86 लाख है। संजीव के पास 214743 व पत्नी के नाम एक लाख की बीमा पालिसी है। संजीव के पास सात तोला सोना जबकि पत्नी के पास 20 तोला सोना है। जेवरात समेत अन्य वस्तुओं की कीमत 2.42 करोड़ और पत्नी के पास 42.72 लाख रुपये है। बच्चीनगर हल्द्वानी में कृषि भूमि 3.077 एकड़, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य एक करोड़ 25 लाख है जबकि पत्नी के नाम बच्चीनगर के साथ ही पछूवादून देहरादून में जमीन है।

पत्नी के नाम जमीन की अनुमानित कीमत 32 लाख है। पत्नी के नाम छड़ायल सुयाल में नौ हजार नौ सौ वर्ग फीट जमीन, जिसकी कीमत 85 लाख है। संजीव के पास दान में आई छड़ायल सुयाल में 68080 वर्ग फीट जमीन है। संजीव की आय का स्रोत व्यवसाय है। नामांकन पत्र में दाखिल विवरण के अनुसार संजीव के पास चल संपत्ति दो करोड़ 42 लाख से अधिक, पत्नी के पास 42 लाख से अधिक, अचल संपत्ति की कीमत तीन करोड़ 35 लाख, पत्नी के पास दो करोड़ 32 लाख है।

बाजपुर में दर्ज है मारपीट का केस

कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य पर ऊधम सिंह नगर के बाजपुर थाने में हिंसा व मारपीट की धारा 147, 323, 504 व 506 में केस दर्ज है। जो पिछले साल दर्ज हुआ था। यह मामला प्रारंभिक जांच स्तर पर है। संजीव पर इसके अलावा कोई केस दर्ज नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.