विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:16 AM (IST)

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए डीएलएड प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ा ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता,  रामनगर। प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए उत्तराखंड के 29 शहरों के परीक्षा केंद्रों में द्विवर्षीय (डिप्लोमा इन एलीमैंटरी एजूकेशन) डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि दस अक्टूबर और आनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 अक्टूबर की गई है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर डीएलएड की परीक्षा आयोजित कराता है। इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को राज्य में स्थित डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों) में दो साल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद डायट में प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थियों को फिर सरकार विज्ञप्ति निकालकर नियुक्ति देती है।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद Domicile को लेकर चल रहा विवाद खत्म, दूसरे राज्यों की डीएलएड ट्रेनी महिलाएं उत्तराखंड में बन सकेंगी टीचर

 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

परिषद ने विभाग की वेबसाइट पर 15 सितंबर से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। पूर्व में आनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर व आनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर निर्धारित की गई थी। जबकि आनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन करने की तिथि नौ से 11 अक्टूबर तय की गई थी।

परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौढिंयाल ने बताया कि आवेदन भरने, शुल्क जमा करने के साथ ही आनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन या परिवर्तन करने की तिथि भी 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए छह सौ रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए तीन सौ रुपये व सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये का शुल्क तय किया गया है। परीक्षा का आयोजन राज्य में 18 नवंबर को प्रस्तावित है।