विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Bypoll : चंपावत उपचुनाव के दिन 31 मई से 72 घंटे पूर्व सील हो जाएगी भारत नेपाल सीमा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 23 May 2022 01:52 PM (IST)

Uttarakhand Bypoll भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने के लिए भारत नेपाल सीमा को निर्वाचन ...और पढ़ें

Uttarakhand Bypoll : चंपावत उपचुनाव के दिन 31 मई से 72 घंटे पूर्व सील हो जाएगी भारत नेपाल सीमा
Uttarakhand Bypoll : चंपावत उपचुनाव के दिन 31 मई से 72 घंटे पूर्व सील हो जाएगी भारत नेपाल सीमा

चम्पावत, जागरण संवाददाता : Uttarakhand Bypoll : 31 मई को चम्पावत विधान सभा के लिए होने वाले उपचुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराए जाने के लिए सोमवार को भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की वर्चुअल बैठक की गई। बैठक में पड़ोसी देश नेपाल की ओर से निर्वाचन के दिन आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में तय हुआ कि मतदान के दिन से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। मतदान सम्पन्न होने के बाद 31 मई की शाम पांच बजे सीमा आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।

चम्पावत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वर्चुअली बैठक में जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा नेपाल राष्ट्र के कंचनपुर जिले के प्रमुख जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बैठक के मुख्य एजेंडे की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जनपद चम्पावत में उप निर्वाचन प्रक्रिया गतिमान है। आगामी 31 मई को प्रात: सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने के लिए भारत नेपाल सीमा को निर्वाचन समाप्ति से 72 घंटे पूर्व यानि 28 मई की शाम पांच बजे से मतदान समाप्ति के दिन 31 मई की शाम पांच बजे तक सील किया जाना है।

जिलाधिकारी ने नेपाल के कंचनपुर जिले के प्रमुख जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन से सहयोग की अपील करते हुए उक्त अवधि के लिए नेपाल की ओर से भी सीमा सील करने की अपील की। चम्पावत जिला प्रशासन के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए कंचनपुर के जिलाधिकारी राम प्रसाद पांडेय ने विगत दिनों नेपाल में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भारत की ओर से सीमा सील कर दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए निर्धारित अवधि हेतु नेपाल की ओर से भी कंचनपुर जिले की पूरी सीमा को सील किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में भारत की ओर से पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा सहित एसएसबी के सभी बटालियन के कमांडेंट तथा उधमसिंह नगर जिले के उच्चाधिकारी एवं नेपाल की ओर से पुलिस अधीक्षक कंचनपुर श्याम सिंह व दोनों देशों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।