विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड बोर्ड: कक्षा 9 व 11वीं के छात्र-छात्राओं को कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण, तिथि घोषित... केवल 10 रुपये फीस 

Published: Fri, 25 Sep 2026 12:32 PM (IST)

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है, जो ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाददाता, रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 वीं और 11वीं में पढ़ रहे संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि जो छात्र इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे, केवल वही वर्ष 2028 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठ सकेंगे।

परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने बताया कि सभी विद्यालयों को तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 31 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- UBSE Improvement Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट जारी, यहां ubse.uk.gov.in से करें मार्कशीट डाउनलोड

शुल्क जमा करने की तिथि 31 अक्टूबर

इसके तहत छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण शुल्क जमा करने की तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है। सचिव ने स्पष्ट किया कि 31 अक्टूबर के बाद किसी भी स्थिति में पंजीकरण फीस स्वीकार नहीं की जाएगी। अंतिम तिथि को भी आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। जो छात्र कक्षा नौ या ग्यारहवीं में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें भी दोबारा पंजीकरण कराना होगा।

बोर्ड ने इस बार पंजीकरण शुल्क मात्र 10 रुपये निर्धारित किया गया है। परिषद के सचिव ढौंढियाल ने बताया कि नौ व 11 के छात्रों का उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होने से यह जानकारी हो जाएगी कि वर्ष 2028 के लिए बोर्ड परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल होगे। उसकी एक अनुमानित संख्या मिल जाएगी। पंजीकरण के लिए नवंबर से पोर्टल खोला जाएगा। इस साल से नौ व 11 के व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं भी ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड ने बदले नियम, अब 11 और 12वीं में संस्कृत पढ़ना अनिवार्य