विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UBSE Improvement Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट जारी, यहां ubse.uk.gov.in से करें मार्कशीट डाउनलोड

Published: Thu, 20 Aug 2026 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 10:01 AM (IST)

यूबीएसई की ओर से Uttarakhand Board Improvement Result 2026 की जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिये नतीजे चेक कर सकते हैं।

UBSE Improvement Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UBSE Improvement Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1.  इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का इंप्रूवमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र कक्षा 10वीं एवं 12वीं इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से Uttarakhand Board 10th 12th Result का इंतजार कर रहे थे। वे छात्र UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें मार्कशीट

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं इंप्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यहां छात्रों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने के 5 स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UBSE Uttarakhand Board Improvement Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

कक्षा 10वीं एवं 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इससे कम अंक हासिल करने वाले छात्र परीक्षा में असफल माने जाएंगे।

रिजल्ट में इनकी करें जांच

कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट स्कूल द्वारा प्रदान की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: UPTET Result 2026 Live: जल्द ही जारी होगा यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम, इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड