विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली का बकाया लेने उत्‍तर प्रदेश गए उत्तराखंड के एसई को फिर दिखाया ठेंगा nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 10 Mar 2020 09:20 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा बैराज व कॉलोनी पर बकाया 4.69 करोड़ रुपये किराया देने में फिर धाेखा दिया है।

बिजली का बकाया लेने उत्‍तर प्रदेश गए उत्तराखंड के एसई को फिर दिखाया ठेंगा nainital news
बिजली का बकाया लेने उत्‍तर प्रदेश गए उत्तराखंड के एसई को फिर दिखाया ठेंगा nainital news

चम्पावत, जेएनएन : उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा बैराज व कॉलोनी पर बकाया 4.69 करोड़ रुपये लेने के लिए उप्र गए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमि. (यूपीसीएल) के एससी तरुण कुमार लखनऊ से फिर खाली हाथ लौट आए हैं। इससे ऊर्जा निगम अधिकारियों में आक्रोश है। निर्णय लिया है कि होली तक बिल का भुगतान न होने पर यूपीसीएल अब बिना बात करे सीधे कनेक्शन काटने की कार्यवाही करेगा।

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का बंटवारा न होने से दोनों प्रदेशों के बीच राजस्व बसूली में दिक्कत आ रही है। यूपीसीएल का उप्र सिंचाई विभाग पर करीब 14 करोड़ का विद्युत बिल बकाया है। इसकी मांग उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमि. (यूपीसीएल) कई बार उप्र सिंचाई विभाग से कर चुका है। लेकिन हर बार आश्वासन मिल जाता है। पिछले दिनों तो बनबसा में मौजूद सिंचाई विभाग के स्टाफ क्वाटर आदि का कनेक्शन काटने का निर्णय ले लिया, लेकिन होली निकट होने के कारण नहीं काटा गया। यूपीसीएल ईई राजेश मौर्य ने उप्र सिंचाई विभाग को पत्र लिख 29 फरवरी तक बिल का भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने बाबत पत्र लिखा था।

हालांकि उप्र सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार मौर्या ने अभी कनेक्शन न काटे जाने व बकाया बिल का भुगतान करने को बजट की डिमांड किए जाने की बात कही। मगर फरवरी तक बिल का भुगतान न होने पर यूपीसीएल एससी तरुण कुमार एक सप्ताह पूर्व बकाया धनराशि लेने के लिए लखनऊ गए थे। करीब दो दिन रुकने के बाद भी उप्र सरकार ने बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया। ऊर्जा निगम अब शारदा बैराज व कॉलोनी का कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है। कनेक्शन काटने से बॉर्डर व कॉलोनी पर अंधेरा पसर जाने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। राजेश मौर्य, अधिशासी अभियंता, चम्पावत ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व यूपीसीएल के एसई उप्र सरकार से बकाया 4.69 करोड़ लेने लखनऊ गए थे। दो दिन रुकने के बाद भी उप्र सरकार ने पेमेंट नहीं दिया। होली बाद कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें : काशीपुर में दहेज के लालच में भाई की हत्‍या, पिता-पुत्र व बहू पर हत्या का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें : आम लोगों पर फायर करने के बाद युवक ने थाने के पास पुलिसकर्मियों पर भी तड़तड़ाईं गोलियां

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।