उत्तराखंड टीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
उत्तराखंड में 29 सितंबर को होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। उत्तराखंड में 29 सितंबर को होने वाली टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) की तैयारी आरंभ हो गई है। अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने के लिए विभागीय वेबसाइट से आनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक बनने के लिए क्रमश: टीईटी प्रथम व टीईटी द्वितीय की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर यह परीक्षा आयोजित कराता है। परीक्षा के लिए परिषद की ओर से अभ्यर्थियों से 14 जुलाई से नौ अगस्त के बीच आनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
यह भी पढ़ें- CTET Syllabus 2026: सीटीईटी पेपर 1 व 2 एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस, PDF भी कर सकते हैं डाउनलोड
प्रवेश पत्र आनलाइन अपलोड
अब आनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। अब परिषद की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों को आनलाइन अपलोड कर दिया है। प्रवेश पत्र परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in व www.ukutet.com के विभागीय परीक्षा आइकन पर अपलोड किए गए हैं।
अभ्यर्थी अपने आवेदन का पंजीकरण एवं पासवर्ड या नाम व जन्मतिथि अंकित कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने बताया कि परीक्षा 29 शहरों के केंद्रों में होगी।
यह भी पढ़ें- CTET Exam Date 2026: क्या दिसंबर में होगा सीटीईटी एग्जाम? नई नोटिफिकेशन में दिखा बदलाव; पढ़ें पूरी खबर
प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी 27 व 28 सितंबर को कार्यालय समय में अपने परीक्षा के लिए चयनित पहले परीक्षा शहर में बने नोडल परीक्षा केंद्र पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आनलाइन आवेदन की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
