Move to Jagran APP

विकास के कार्यों के लिए 42 करोड़ 39 लाख का अनुमोदन, सड़कों के लिए नौ करोड़ NAINITAL NEWS

शहरी विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में गुरुवार को एफटीआइ सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 12:32 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 12:32 PM (IST)
विकास के कार्यों के लिए 42 करोड़ 39 लाख का अनुमोदन, सड़कों के लिए नौ करोड़ NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : शहरी विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में गुरुवार को एफटीआइ सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए 42 करोड़ 39 लाख 16 हजार के बजट का अनुमोदन किया गया। सबसे अधिक बजट सड़कों के लिए नौ करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि संस्कृति विभाग के हिस्से सिर्फ सात लाख 70 हजार रुपये आएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार तीन करोड़ 86 लाख रुपये बजट बढ़ा है।

loksabha election banner

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला योजना के तहत होने वाले कामों का लाभ दूरदराज के लोगों को जरूर मिलना चाहिए। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय शामिल की जाए। अटकी योजनाओं को तेजी से पूरा करें और किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस ज्यादा रखे। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि  योजनाओं में ग्रामीण विकास के साथ ही समाज के कमजोर व महिला वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। 

खिचड़ी नहर से 36 गावों के खेतों को पानी 

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की पहल पर 36 ग्रामों की सिंचाई योजना के लिए बैलपड़ाव खिचड़ी नहर से पानी दिया जाएगा। इसके लिए 12 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।  

सड़क व पेयजल का बजट बढ़ाएं : इंदिरा 

बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी विधानसभा की सड़कों की मरम्मत के साथ पेयजल आपूर्ति के लिए इन योजनाओं मेें धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।

भाजपा व निर्दलीय के प्रस्ताव मंजूर 

नैनीताल विधायक संजीव आर्य व भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पर्वतीय हिस्सों में सिचाई एवं पेयजल योजनाओं में धनराशि को बढ़वाया। लालकुआं विधायक नवीन दुम्का व रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कृषि, उद्यान, गन्ना विकास, नलकूप योजनाओं में वृद्धि के प्रस्ताव प्रभारी मंत्री ने स्वीकार कर लिए। 

गांव का विकास जिला पंचायत से करवाएं 

बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि  ग्रामीण एरिया में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का जिम्मा जिला पंचायत को दिया जाए। इससे काम भी बेहतर होगा। बैठक में सचिन नेगी, पुष्कर नयाल, गणेश सिंह मेहरा, नीमा बेलवाल, पूनम बिष्ट, डॉ. हरीश बिष्ट, कृष्णानंद कांडपाल, मीना रौतेला, लता देवी, महेंद्र चौधरी, देवकी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अजय राजौर, उपाध्यक्ष केएमवीएम रेनू अधिकारी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी मौजूद रहे।

किसके लिए कितना बजट

विभाग       बजट

कृषि विभाग 45 लाख

उद्यान       50 लाख 

भेषज विकास 5 लाख 

गन्ना विकास 20 लाख

पशुपालन    150 लाख

डेयरी       50 लाख

मत्स्य विकास 1.65 लाख

वन विभाग 60 लाख 

सहकारिता 41.88 लाख 

ग्राम विकास 85 लाख

लघु सिंचाई 70 लाख

राजकीय सिंचाई 225 लाख

नलकूप 400 लाख

लघुडाल 150 लाख

अक्षय ऊर्जा 75 लाख

लद्यु उद्योग दस लाख

खादी ग्रामोद्योग दस लाख

रेशम विकास 16.50 लाख

लोनिवि 700 लाख

 ग्रामीण सड़क  200 लाख

पूल्ड हाउसिंग 90 लाख

पर्यटन 100 लाख

अर्थसंख्या 28 लाख

प्रारंभिक शिक्षा 94.77 लाख माध्यमिक शिक्षा 94.49 लाख

क्रीड़ा विभाग 75 लाख

युवा कल्याण 197.45 लाख

संस्कृति विभाग 7.70 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 90.70 लाख

आर्युवेदिक चिकित्सा 37.30 लाख

होम्योपैथिक चिकित्सा12.13 लाख पेयजल निगम 467 लाख

जल संस्थान 510 लाख

सूचना विभाग 23 लाख

अनुसूचित जाति कल्याण 15.09 लाख 

महिला एवं विकलांग कल्याण 21.50 लाख

सेवायोजन 10 लाख 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.