कल है दीपावली, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी... उपनल कर्मियों की जेब खाली
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और एसटीएच के 659 उपनल कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी दीपावली ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी और डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के 659 उपनल कर्मचारियों के घरों में त्योहारी उत्सव नहीं दिख रहा है।
तीन माह से उपनल कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। शुक्रवार को एक तरफ धनतेरस में लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तो दूसरी ओर इन उपनल कर्मियों के घर हाथ खाली पड़े है।
घर सूने
कल यानी रविवार को दीपावली है। इस दौरान लोग अपने घरों को लाइटों और फूल मालाओं से सजा रहे हैं, लेकिन एसटीएच और मेडिकल कालेज हल्द्वानी में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के घर सूने पड़े हैं। यहां 600 से अधिक उपनल कर्मियों को जुलाई माह से अब तक का वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
वहीं दीपावली त्योहार मनाना भी इन कर्मचारियों के लिए चुनौती बना है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने 15 अक्टूबर 2024 तक नियुक्त पात्र उपनल कर्मियों को एक मार्च से समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ देने का निर्णय लिया था।
आदेश अनुसार उन्हें कार्य के अनुसार सरकारी वेतनमान मिलना है, लेकिन मेडिकल कालेज व संबद्ध एसटीएच में लगे कुछ उपनल कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। क्लर्क, ओटी व मेनटेनेंस टेक्नीशियन पद पर कार्यरत कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी का वेतन मिला है।
शासन से उपनल कर्मियों के बजट जारी हो गया है। यह मेडिकल कालेज के पास आ भी गया है, लेकिन शासन से बजट आइडी नहीं मिल पाई है। इसके लिए पूरे प्रयास चल रहे है, आइडी मिलते ही दो घंटे में सबका वेतन उनके खाते में पहुंच जाएगा। - एसपी सिंह, वित्त नियंत्रक, मेडिकल कालेज हल्द्वानी