विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय: घर बैठे मिलेगी डिग्री और मार्कशीट, 18 नवंबर से होगी जारी

By Sumit JoshiEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 17 Oct 2026 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 01:17 PM (IST)

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अब डिग्री के साथ अंतिम मार्कशीट भी छात्रों के घर पहुंचाएगा। यह सुविधा 18 नवंबर को होने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अब डिग्री के साथ ही अब अंतिम मार्कशीट भी विद्यार्थियों के घर पहुंचाएगा।

18 नवंबर को प्रस्तावित दीक्षा समारोह होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अंकपत्र और डिग्री जारी करेगा। एक माह के भीतर प्रक्रिया पूरी होगी। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है।

प्रो. लोहनी ने बताया कि दीक्षा समारोह को लेकर लोक भवन से स्वीकृति मिल गई है। समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें दिसंबर 2025 और जून 2026 सत्र की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की डिग्री जारी की जाएंगी।

प्रो. लोहनी ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस सत्र छात्र संख्या में वृद्धि दर्ज की है। नेपाल के विद्यार्थियों को प्रवेश देने की शुरुआत होने के बाद कुछ प्रवेश हुए हैं। उन्होंने बताया कि 22 हजार छात्र-छात्राओं ने अध्ययन सामग्री मुद्रित रूप में प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। ऐसे में अभी तक 12 हजार विद्यार्थियों को पुस्तकें जारी कर दी गई हैं।

शेष छात्र-छात्राओं को एक माह के भीतर जारी कर दी जाएंगी। साथ ही एक माह तक अध्ययन केन्द्रों में दीक्षारंभ कार्यक्रम होंगे। प्रो. लोहनी ने बताया कि 31 अक्टूबर को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस है। इस वर्ष भव्य आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू, इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन