Move to Jagran APP

यूकेडी के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष का आरोप सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की ऐलान पर किया जा रहा उत्पीड़न

यूकेडी के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष ने सरकार पर पुलिस के जरिये उत्पीड़न करवाने का आरोप लगाया है। जिसका कारण बताते हुए कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी सीट पर चुनाव लड़ने की चुनौती पेश की है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 12:53 PM (IST)
यूकेडी के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष का आरोप सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की ऐलान पर किया जा रहा उत्पीड़न

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : यूकेडी के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष ने सरकार पर पुलिस के जरिये उत्पीड़न करवाने का आरोप लगाया है। जिसका कारण बताते हुए कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी सीट पर चुनाव लड़ने की चुनौती पेश की है। जिसके चलते सिर्फ एक सामान्य सा वीडियो शेयर करने पर उन्हें थाने में बिठाए रखा गया और उनका चालान किया गया।

loksabha election banner

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी सीट से लड़ने का बिगुल क्या बजाया। सरकार दमन पर उतर आई। इंटरनेट मीडिया में किसी एक व्यक्ति का वीडियो शेयर करने की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी। नदी किनारे मुर्गा काट कर गंदगी कर रहे युवक के बारे में वीडियो में दिखाया गया है। जोशी ने कहा पहले कोतवाली से फोन आया फिर भोटिया पड़ाव चौकी का एक सिपाही ने फोन करके बताया कि आपको इंचार्ज साहब ने बुलाया है। जनता से जुड़े होने के नाते और एक जागरूक नागरिक होने के कारण बिना सोचे समझे उस व्यक्ति के साथ पुलिस चौकी गए। जहां पर बिना किसी बात के अपराह्न पौने दो बजे से चार बजे तक बैठाए रखा।

जब सिपाहियों से बुलाने का पूछा तो बोले कि हमें कुछ पता नहीं जब इंचार्ज साहब आएंगे वही बताएंगे। शाम चार बजे इंचार्ज प्रताप सिंह नगरकोटी आए और पता चला कि इंटरनेट मीडिया में किसी व्यक्ति का वीडियो शेयर किया था। इंटरनेट मीडिया की देहरादून से मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे माहौल खराब होने का डर है। ऐसे में 250 रुपये का चालान करने के बाद घर जाने की अनुमति दी गई।

दमन पर उतर आई है सरकार

उक्रांद नेता ने कहा सरकार दमन पर उतर आई है। हम भी देखेंगे जोर है कितना दमन में तेरे। एक कानून के जानकार व्यक्ति को बिना किसी कारण के दो घंटे पुलिस चौकी में बैठा सकते हैं तो आम आदमी का क्या हाल होगा। यह सोचने का विषय भी है। इस पूरे घटनाक्रम से वर्तमान सरकार की मानसिकता और उनकी हतासा का पता चलता है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.