विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UK Board Topper: साधारण परिवार के बेटे ने किया हाईस्कूल टॉप, बिना ट्यूशन घर में ही की पढ़ाई

Published: Sat, 25 Apr 2026 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2026 12:26 PM (IST)

रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में टॉप किया है। उन्होंने बिना ट्यूशन ...और पढ़ें

HighLights

  1. अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में टॉप किया

  2. बिना ट्यूशन घर पर नियमित पढ़ाई से मिली सफलता

  3. इंटर के बाद बीटेक करने की है योजना

जागरण संवाददाता, रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल में रामनगर एमपी हिंदू इंटर कालेज के कक्षा दस के छात्र अक्षत गोपाल ने टॉप किया है। शांत सीधा स्वभाव एवं बेहद मध्यम वर्गीय परिवार के अक्षत को जब अपने स्कूल के ग्रुप में टॉपर होने की जानकारी मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इसी दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी फोन से टॉपर छात्र अक्षत को शुभकामनाएं दीं। माता पिता को बताया तो बेटे की इस सफलता से वे भी गदगद नजर आए। अक्षत ने बताया कि वह रोजाना करीब दो से तीन घंटा नियमित पढ़ाई करते हैं। परीक्षा के दौरान चार पांच घंटा पढ़ाई की। परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे यह तो विश्वास था, लेकिन टॉपर आऊंगा, यह विश्वास नहीं था।

इंटर के बाद बी टेक

अक्षत ने बताया कि कक्षा में पीसीएम विषय लुंगा। इंटर के बाद बी टेक करने की सोची है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। अक्षत के पिता गोपाल एक निजी स्कूल में पढ़ाकर घर का खर्चा चलाते हैं। जबकि मां ममता ग्रहणी हैं। अक्षत की छोटी बहन जीपीपी कन्या इंटर कालेज में कक्षा आठ की छात्रा है।

शेड्यूल बनाकर की पढ़ाई

अक्षत ने बिना टयूशन के घर में ही विषयों का शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की। जैसे ही अक्षत के टॉपर होने की जानकारी उनके रिश्तेदारों एवं मोहल्ले के लोगों को मिली वे बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे। परिवार के लोगों ने अक्षत को मिठाई खिलाकर आगे भी इसी तरह प्रदर्शन बरकरार रखने की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Toppers List: बेटियों ने मारी बाजी, सबको पीछे छोड़ ये होनहार बने उत्तराखंड टॉपर

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप