विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Board Toppers List: बेटियों ने मारी बाजी, सबको पीछे छोड़ ये होनहार बने उत्तराखंड टॉपर

Published: Sat, 25 Apr 2026 10:41 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:46 AM (IST)

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अक्षत गोपाल ने 10वीं में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षाएं देने के बाद करीब एक माह से रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के मेहनत का फल देख खिल उठे हैं।

10वीं के टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में वर्ष 2026 कुल 2.15 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से हाईस्कूल में एमपी हिंदू इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल के 98.2% ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 491 यानी प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

  • रैंक-  नाम- शहर- प्रतिशत
  • 1-अक्षत गोपाल- रामनगर नैनीताल- 98. 20
  • 2-इशांत कोठारी- उत्तरकाशी- 98
  • 2-भूमिका- खैरना नैनीताल- 98
  • 3-योगेश जोशी- बागेश्वर-97.80
  • 4-शशांक पुरोहित- श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल- 97.20
  • 5-लविश- रुड़की हरिद्वार- 96.80
  • 5-आदित्य कुमार विश्वकर्मा- क्लेमेनटाउन देहरादून- 96.80
  • 5-प्रांजल सिंह- उत्तरकाशी- 96.80
  • 5-देवेश जोशी- हल्दूचौड़ नैनीताल- 96.80
  • 5-कंचन जोशी- यूएस नगर- 96.80

12वीं के टॉपर

इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर, बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कालेज भूरारानी, ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 500 में से 490 अंक लाकर परचम लहराया है। 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे हैं।

  • रैंक- नाम- शहर- प्रतिशत
  • 1-गीतिका पंत- बागेश्वर- 98
  • 1-सुशीली मेंहदीरत्ता - यूएसनगर- 98
  • 2-आर्यन- ऋषिकेश- 97.80
  • 3-वंशिका- मायापुर हरिद्वार- 97
  • 4-कशिश शर्मा- हरिद्वार- 96.60
  • 4-तनीशा सी राजा- हरिद्वार- 96.60
  • 4-नेहा शर्मा- यूएस नगर- 96.60
  • 5-खुशी कांडपाल- बागेश्वर- 96.40
  • 6-शिवम मलेथा- रुद्रप्रयाग- 96.20
  • 6-वेदांत पप्नोई- अल्मोड़ा - 96.20

रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में परीक्षाफल घोषित किया गया। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत  परीक्षाफल पुस्तिका का विमोचन किया। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डा. मुकुल सती ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए।

छात्राओं का रिजल्ट रहा बेहतर

रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए कुल 1.08 छात्र-छात्राओं में से 92.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से 88.03 प्रतिशत छात्र और 96.07 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 1.04 लाख विद्यार्थियों में से 85.11 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से 81.93 प्रतिशत छात्र और 88.9 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने अनुक्रमांक की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। इधर, बोर्ड सभापति डा. सती ने कहा कि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने का संकल्प लिया गया था और उसे पूर्ण किया गया है। शिक्षा मंत्री डा. रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप