विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू कराने में ऊधमसिंह नगर प्रदेश में सबसे आगे

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 28 Dec 2019 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 06:20 AM (IST)

सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि पेंशन सप्ताह के बाद जिला दोनों स्कीमों के रजिस्टे्रशन करने में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू कराने में ऊधमसिंह नगर प्रदेश में सबसे आगे
राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू कराने में ऊधमसिंह नगर प्रदेश में सबसे आगे

रुद्रपुर, जेएनएन : केंद्र सरकार की श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना व लघु व्यापारियों के राष्ट्रीय पेंशन योजना में ऊधमसिंह नगर प्रदेश में अव्वल रहा है। मानधन योजना में पेंशन सप्ताह 29 नवंबर के बाद 25 दिनों में 257 श्रमिकों व पेंशन योजना में 813 रजिस्टेशन अब तक किए गए हैं, जबकि पेंशन योजना में 204 रजिस्टेशन कर देहरादून द्वितीय व 66 रजिस्टेशन कर चंपावत तृतीय स्थान पर हैं। वहीं श्रमयोगी योजना में 738 रजिस्ट्रेशन कर नैनीताल द्वितीय व 626 रजिस्टेशन कर पिथौरागढ़ तृतीय स्थान पर रहा।

बता दें की लघु व्यापारियों व श्रमिकों की योजनाओं में तेजी लाने के लिए शासन ने मुख्यालय स्तर से शासनादेश जारी कर 29 नवंबर से पेंशन सप्ताह मनाने का आदेश दिया था। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने एक मुहिम के तहत कलेक्ट्रेट से किया था। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। इसमें उन्हें 60 वर्षों के बाद प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसके एवज में 18-40 वर्ष के उम्र के हिसाब से एक निश्चित राशि का आधी राशि सरकार जमा करेगी। इससे इन दोनों वर्गों का भविष्य उज्जवल करने की दिशा में बड़ा कदम है। तभी से इन स्कीमों का श्रम विभाग तेजी से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहा है। बता दें श्रमयोगी मानधन योजना मार्च से केंद्र सरकार ने शुरू की थी, लेकिन इसमें लोगों की जागरूकता नहीं आने के कारण रजिस्टे्रशन में लोग हीलाहवाली कर रहे थे।

जिलेवार स्थिति 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक लघु व्यापारी पेंशन योजना

1. ऊधमसिंह नगर  257,

2. देहरादून  204,

3.चंपावत 66,

4.नैनीताल  40,

5. हरिद्वार  38,

6. पौड़ी गढवाल 25,

7. अलमोड़ा 9,

8. उत्तरकाशी 6,

9. पिथौरागढ़ 5,

10 चमोली  5,

11. टीहरी गढ़वाल 3,

12. बागेश्वर  2,

13. रुद्रप्रयाग 1

अबतक कुल 661 रजिस्ट्रेशन हुए।

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की स्थिति 29 नवंबर से 23 दिसंबर

1. ऊधमसिंह नगर 792,

2. नैनीताल 738,

 3. पिथोरागढ़ 626,

4. चंपावत 380,

5. देहरादून 284,

6. पौड़ी गढ़वाल 187,

 7. हरिद्वार 180,

8. अल्मोड़ा 124,

9. चमोली 120,

10. टीहरी गढ़वाल 94,

 11. बागेश्वर 84,

12. उत्तरकाशी 60 और

13. रुद्रप्रयाग 17 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत  कुमार ने बताया कि पेंशन सप्ताह के बाद जिला दोनों स्कीमों के रजिस्टे्रशन करने में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। लघु व्यापारियों व श्रमिकों को जागरूकता के साथ कहीं भी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। जिससे केंद्रीय योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच सके। ये दोनों योजनाएं बहुत बेहतर हैं, जिससे इनका जीवन आसान बन जाएगा।

यह भी पढ़ें :  गूगल बताएगा, कहां कराएं अपने मवेशी का इलाज, जानें क्या है जियो टैगिंग