विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बकरीद-वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम में बाइक की एंट्री बैन, काठगोदाम से मिलेगी शटल

Published: Tue, 26 May 2026 08:16 AM (IST)

बकरीद से वीकेंड तक नैनीताल और कैंची धाम में दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय जाम और दुर्घटनाओं ...और पढ़ें

कैंचीधाम का फाइल फोटो।

कैंचीधाम का फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। बकरीद के बाद वीकेंड तक शहर में बंपर पर्यटक उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में जिले के समीपवर्ती क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों में भारी संख्या में पर्यटक सैर सपाटे के लिए नैनीताल पहुंचते है, जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है।

समस्या को देखते हुए पुलिस ने इस बार भी बाइक व टैक्सी बाइकों से पहुंचने वाले पर्यटकों को नैनीताल व कैंची धाम में प्रवेश नहीं देने का मन बनाया है।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि ईद के अगले कुछ दिनों तक रामपुर, मुरादाबाद, ऊधमसिंह नगर व समीपवर्ती क्षेत्रों से बाइकों पर बड़ी संख्या में पर्यटक सैर सपाटे को पहुंचते है। वीकेंड पर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने पर एंट्री प्वाइंट पर बड़े वाहन तो रोक दिये जाते है, लेकिन दो पहिया वाहन नहीं रोके जाने से जाम की समस्या बढ़ती है। साथ ही बेतरतीब तरीके से सड़कों पर दौड़ती बाइकों से सड़क दुर्घटना का भी डर लगा रहता है। नैनीताल शहर व कैंची धाम में दो पहिया वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी नहीं है।

नैनीताल व कैंची धाम में दो पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

एसपी ने बताया कि इस बार ईंद से अगले वीकेंड तक नैनीताल व कैंची धाम में दो पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। निजी बाइकों के साथ ही टैक्सी बाइकों पर भी यह नियम लागू रहेगा।

जिले के बाहर से सैर सपाटे को पहुंचने वाले पर्यटकों की बाइक काठगोदाम व कालाढूंगी में ही रोक दी जाएगी। जहां से शटल अथवा सार्वजनिक परिवहन संसाधनों से वह नैनीताल अथवा कैंची धाम पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें- आपके दिमाग में क्या चल रहा है, बताएगी डीप लर्निंग मशीन; AMU के इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाई डिवाइस