विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपके दिमाग में क्या चल रहा है, बताएगी डीप लर्निंग मशीन; AMU के इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाई डिवाइस

Published: Mon, 25 May 2026 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2026 03:51 PM (IST)

एएमयू इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कई अभिनव प्रोजेक्ट बनाए हैं। इनमें दिमाग की गतिविधियों को समझने वाली डीप लर्निंग ...और पढ़ें

मॉडल के बारे में जानकारी देते छात्र सोहेल सैफी, मोहम्मद अजीज, फैसल व आदिल। जागरण

मॉडल के बारे में जानकारी देते छात्र सोहेल सैफी, मोहम्मद अजीज, फैसल व आदिल। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आपके दिमाग में क्या चल रहा है। आपका व्यवहार कैसा है। इसके लिए आपका मस्तिष्क सिग्नल देता है। इन्हीं सिग्नलों के माध्यम से आपके दिमाग के इमोशन और व्यवहार का पता डीप मशीन लर्निंग से पता चल सकेगा। नाइट विजन सिस्टम और माइक्रो चिप की मदद से घोर अंधेरे में अदृश्य को दृश्य बना सकते हैं।

यह तकनीक मिलिट्री सर्विलांस के लिए उपयोगी मानी जा रही है। अपनी गाड़ी में इस तरह की डिवाइस लगा सकते हैं जो ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम करेगी। आगे के रास्ते के बराबर बताती रहेगी। भविष्य की चुनौतियों को स्वीकारते हुए एएमयू इंजीनियरिंग कालेज के भावी इंजीनियरों ने प्रोजेक्ट एक्सपो में इस तरह के कुछ माडल बनाकर चौंकाया।

इलेक्ट्रोड प्लेसमेंट से चलेगा व्यवहार का पता

एएमयू बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स की छात्रा आयशा बानो और फिजा खान ने ऐसी मशीन बनाई है जो कि इलेक्ट्रोड प्लेसमेंट करने के बाद बताती है कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है। यह भी पता चलेगा कि आपका व्यवहार कैसा है। इस मशीन का नाम डीप लर्निंग मशीन है। अब तक एमआरआई के जरिए केवल चित्र से पता चलता हैं कि अंदर की स्थिति क्या है।

यह भी पढ़ें- पति की टूट रही थीं सांसें, प्रेमी संग रोमांस कर रही थी पत्नी; मुरादाबाद में खौफनाक कत्ल की कहानी

अस्पष्ट तस्वीर बनेगी देखने योग्य

रात में खिंचे हुए फोटो में कालापन अधिक आ जाता है। इसमें जो देखना चाहते हैं वह दिखाई नहीं देती है। इसके लिए फील्ड प्रोग्रामेबल गेट ऐरे(एफपीजीए) परिपथ के माध्यम से उन काले हिस्सों को खत्म कर उसे उसके आसपास और उस जगह स्पष्ट रूप देख सकते हैं जैसे कि दिन या कृत्रिम प्रकाश में फोटो खींची गई है। बीटेक के छात्र सोहेल सैफी, मोहम्मद अजीज, फैसल और आदिल ने इस माडल के बारे में पायथन साफ्टवेयर से इसे तैयार किया गया है।

सजीव व निर्जीव वस्तु को देखने लायक बनेगा नाइट विजन सिस्टम

बीटेक के छात्र जैद ने बताया कि नाइट विजन सिस्टम के माध्यम से इनविजिबिल को विजिबिल बनाया जा सकेगा। घोर अंघेरे में किसी भी सजीव व निर्जीव वस्तु को देखने लायक बनाएगा। रात के समय जंगल या सुनसान जगह में देखने के लिए मिलिट्री सर्विलांस के लिए यह सिस्टम काफी उपयोगी रहेगा।

ट्रैफिक मैनेजमेंट में मदद करेगी डिवाइस

बीटेक के छात्र फराज हुसैन और मो. हमजा ने बताया कि यह एसी डिवाइस है कि इसमें लगे लैंस से ट्रैफिक मैनेजमेंट मदद मिलेगी। रास्ते में आगे का रास्ता और उसमें आने वाले रुकावट पता चलेगी। यह गूगल मैप से अच्छा है। इसमें आपको सामने आने वाली चीजें स्पष्ट दिखाई देंगी।

चेहरा पहचान कर क्लास में लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

बीटेक के छात्र मो हाजिक व मो शाद खान ने बताया कि अब तक क्लास में हाजिरी मैनुअल लगती है। इसके माध्यम से कमरे में आने वाले बच्चे अन्य व्यक्ति का चेहरा पता चल कर उसकी हाजिरी ऑनलाइन लगा सकते हैं। पहले से ही बच्चे के चेहरा और उसके नाम का डाटा फीड किया जाएगा। इस कैमरे को दीवार में छिपाकर लगाया जा सकता है। कैप लगाकर या चश्मा या नकाब पोश चेहरों की पहचान करने में भी इसमें नाइट विजन मोड कैमरे के लैंस कारगर है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC