Move to Jagran APP

Nainital Weather Update : कुमाऊं के दो जिलों में फिर शून्य पहुंचा पारा, दो दिन ठंड से राहत नहीं

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस समय उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। पूर्वी हवाएं अपने साथ ठंडक लेकर आ रही हैं। अगले दो दिन मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं।

By Prashant MishraEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:25 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:25 AM (IST)
Nainital Weather Update : कुमाऊं के दो जिलों में फिर शून्य पहुंचा पारा, दो दिन ठंड से राहत नहीं
गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह पर हल्के बादल छा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : ठंड फिर से बढऩे लगी है। हल्द्वानी में चार दिन बाद तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंच गया है। नैनीताल में तापमान दो डिग्री लुढ़क गया है। कुमाऊं के दो जिलों में तापमान फिर से शून्य से नीचे पहुंच गया है। दो जनवरी के बाद तापमान फिर से माइनस में पहुंचा है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस समय उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। पूर्वी हवाएं अपने साथ ठंडक लेकर आ रही हैं। जिसकी वजह से पूरे कुमाऊं में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अगले दो दिन मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह पर हल्के बादल छा सकते हैं। प्रशासन को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त उपाय करने को कहा गया है।

loksabha election banner

पारे की चाल में दो डिग्री की गिरावट
बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य की तुलना में यह एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री रहा। अल्मोड़ा और चम्पावत में दस दिन बाद तापमान फिर शून्य से नीचे पहुंचा गया है। तापमान में गिरावट के साथ मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर जबदस्त ठंड पडऩे लगी है। सुबह-शाम गलन पैदा करने वाली ठंड पड़ रही है। 

बुधवार को कुमाऊं के स्टेशनों का तापमान
स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम
हल्द्वानी         19.7             4.2
नैनीताल        16.8             4.0
मुक्तेश्वर        17.5             5.0
अल्मोड़ा        23.5             -0.2
पिथौरागढ़      19.1             2.4
चम्पावत        20.2            -0.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.