Move to Jagran APP

किराये के लिए कमरे के बारे में पूछा और फिर प्रॉपर्टी डीलर मनोज को मार दी गोली

बिठोरिया नंबर एक में घर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली उसके पैर पर लगी। जबकि पिस्टल लोड करने के दौरान दूसरी गोली जमीन पर गिर गई।

By Edited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:34 AM (IST)
किराये के लिए कमरे के बारे में पूछा और फिर प्रॉपर्टी डीलर मनोज को मार दी गोली
किराये के लिए कमरे के बारे में पूछा और फिर प्रॉपर्टी डीलर मनोज को मार दी गोली

हल्द्वानी, जेएनएन : बिठोरिया नंबर एक में घर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली उसके पैर पर लगी। जबकि पिस्टल लोड करने के दौरान दूसरी गोली जमीन पर गिर गई। सरेशाम वारदात से क्षेत्र में खलबली मच गई। लोगों ने युवक को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
बिठोरिया के शिव शक्ति कालोनी में रहने वाला मनोज बोरा (30) पुत्र किशन सिंह बोरा प्रॉपर्टी डीलर है। सोमवार को वह लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की वजह से रुद्रपुर गया था। शाम करीब चार बजे मनोज वापस लौटा। हाथ-मुंह धोकर वह घर के बाहर आश्स तो बाइक पर दो युवक उसके पास रुके। बाइक सवार युवकों ने मनोज से किराये के लिए खाली कमरे की जानकारी ली। मनोज ने उन्हें कमरा नहीं होने की जानकारी दी। मनोज जैसे ही घर में जाने के लिए मुड़ा, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं पैर पर लगी।
मनोज के मुताबिक बदमाश दूसरी गोली लोड करने की कोशिश करने लगा, लेकिन वह गिर गई। इसके बाद दोनों बाइक से लालडांठ बाइपास की ओर फरार हो गए। मनोज के फोन करने पर कई दोस्त घर पर पहुंचे। इसके बाद उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों कांग्रेसी, यूथ कांग्रेसी व एनएसयूआइ कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष मुखानी नंदन सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने के कारणों का पता लगाने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। कई टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के लिए लगा दी गई हैं। बताया जा रहा है कि मनोज एक साप्ताहिक समाचार पत्र से भी जुड़ा है।

loksabha election banner

..तो किसी और को गोली मारना चाहते थे बदमाश
मनोज बोरा को गोली लगने उसके दर्जनों दोस्त अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि मनोज सोमवार को खनन कारोबारी दिव्य प्रकाश रावत की स्कार्पियो लेकर रुद्रपुर गया था। दोस्तों ने कार में दिव्य प्रकाश होने के शक में मनोज को गोली मारने की आशंका जताई। उनका मानना था कि हमलावरों को केवल कार दिखाकर गोली मारने के लिए कहा गया होगा। बदमाश कार का पीछा करते हुए मनोज के घर तक पहुंचे। मनोज जैसे ही सामने आया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। वहीं, भतरौंजखान के कुछ लोगों पर भी पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं कि भतरौजखान के लोगों से दिव्य प्रकाश की रंजिश थी।
यह भी पढ़ें : साेयाबीन की बड़ी खाने से परिवार के 11 लोग हुए बीमार, बेस अस्‍पताल में चल रहा है इलाज
यह भी पढ़ें : रिसॉर्ट में ठहरे दंपती से मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप, पांच आरोपितों का चालान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.