Move to Jagran APP

बागेश्वर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ढप्ती गांव में दो सगे भाई प्रकाश सिंह धामी उम्र 32 वर्ष व भूपाल सिंह धामी पुत्र राजेंद्र सिंह धामी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। प्रकाश सिंह का शव कर के पास सड़क किनारे व भूपाल सिंह का शव घर के अंदर ही मृत अवस्था में पाया गया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 05:55 PM (IST)
मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। शायद जहरीला पदार्थ खाया हो।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कांडा तहसील के ढप्ती गांव में दो सगे भाई घर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।

loksabha election banner

शनिवार को ढप्ती गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई। गांव में दो सगे भाई प्रकाश सिंह धामी उम्र 32 वर्ष व भूपाल सिंह धामी पुत्र राजेंद्र सिंह धामी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। प्रकाश सिंह का शव कर के पास सड़क किनारे व भूपाल सिंह का शव घर के अंदर ही मृत अवस्था में पाया गया। मृतक प्रकाश शादीशुदा है। उसका दो साल का बच्चा भी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरे मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे दोनों ने खाना खाया। उसके बाद दोनों सोने चले गए। घर वालों को उसके बाद का कुछ भी पता नही है। सुबह उन्होंने उनको मृत पाया। दोनों का महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एसआइ महेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले गए। उनका कहना था कि मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। शायद जहरीला पदार्थ खाया हो। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त है।

हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

दोनों सगे भाइयों की मौत से जुड़े कई सवाल अनसुलझे है। बीते 20 अप्रैल को प्रकाश धामी का छोटा भाई भूपाल धामी घर आया था। वह कहीं बाहर किसी कंपनी में काम करता था। घटना के समय मृतक की पत्नी उसकी मां और एक ढाई साल का बच्चा था। इतनी बड़ी घटना हो गई और मां और पत्नी को बिल्कुल भी पता नही चला। हत्या या आत्महत्या की गुत्थी के बीच पुलिस को कई सवालों के जवाब नही मिल पाए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है। अभी फिलहाल संदिग्ध मौत है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.