विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्‍द्वानी में आरटीओ रोड पर खड़े ट्रकों के कारण घंटो लग रहे जाम

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 09:41 AM (IST)

आरटीओ रोड पर कई घंटे ट्रक खड़े रहते हैं। इस वजह से सड़क जाम हो जाती है। राहगीरों को इंतजार ...और पढ़ें

हल्‍द्वानी में आरटीओ रोड पर खड़े ट्रकों के कारण घंटो लग रहे जाम
हल्‍द्वानी में आरटीओ रोड पर खड़े ट्रकों के कारण घंटो लग रहे जाम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : आरटीओ रोड पर कई घंटे ट्रक खड़े रहते हैं। इस वजह से सड़क जाम हो जाती है। राहगीरों को इंतजार करना पड़ता है। साथ ही दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। इस तरह की स्थिति से लोगों में आक्रोश है।

आरटीओ कार्यालय में ट्रक व डंपर फिटनेस के लिए लाए जाते हैं। इनकी फोटो भी खींचनी होती है। इसके चलते करीब दो किमी तक तीन से पांच घंटे तक आरटीओ सड़क जाम में फंस जाती है। इसकी वजह से दोपहिया वाहनों का संचालन भी मुश्किल हो जाता है।

दोपहर में छुट्टी के समय स्कूली वाहन भी फंसे रहते हैं। कई बार बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाना भी कठिन हो जाता है। इस तरह की स्थिति आए दिन की है। राहगीर से लेकर स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हैं।

फिटनेस के लिए वाहनों का आना जरूरी-एआरटीओ

एआरटीओ प्रशासन संदीप वर्मा का कहना है कि फिटनेस के लिए वाहनों को कार्यालय तक लाना पड़ता है। एक वाहन के फिटनेस के लिए पांच फोटो खींचनी पड़ती है। इसलिए समय लगता है। फिर भी हमारी कोशिश रहती है कि जल्द ही काम हो जाएगा। इसके चलते वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

आरटीओ रोड पर आए दिन जाम लगने से बहुत मुश्किल हो रही है। ट्रकों का फिटनेस कहीं और किया जाना चाहिए। जिससे कि लोगों को राहत मिल सके।

भुवन भट्ट, हरिपुर नायक

जब भी आरटीओ रोड से गुजरते हैं। जाम ही लगा रहता है। कई किलोमीटर तक ट्रक ही खड़े दिखाई पड़ते हैं। एक साडड की छोटी सड़क पर वाहनों का गुजरना मुश्किल रहता है।

-बृजेश जोशी, कमलुवागांजा

जाम की वजह से स्कूल के वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। घर में अभिभावकों को इंतजार करते रहना पड़ता है। बार-बार इस तरह की स्थिति से समस्या बढ़ रही है।

-पंडित प्रकाश पांडे, छड़ायल

आरटीओ रोड पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। इतने लंबे समय तक जाम लगने से हर किसी को परेशानी हो रही है।

-मदन मोहन जोशी, छड़ायल