दिव्यांगों को बांटी ट्राई साईकिल
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बिंदुखत्ता में दिव्यागों को ट्राई साइकिल बांटी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:05 PM (IST)
बिंदुखत्ता: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बिंदुखत्ता में दिव्यागों को ट्राई साइकिल व कान की मशीन बांटी।
शनिवार दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिव्याग जय सिंह मेहता, जगदीश व रूचि मठपाल को ट्राई साइकिल प्रदान की। जबकि हीरा सिंह बोरा व चंद्र बल्लभ जोशी को कान की मशीन भेंट की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, लक्ष्मण खाती, कुंदन चौपाल, देवेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी, भूपेंद्र पाठक, आनंद रावल, गणेश जोशी, सोनू सुयाल, देवेंद्र बिष्ट, संजय भट्ट, कैलाश जोशी, सुरेश सिंह सुयाल, शेर सिंह दानू, कृपाल नेगी, हरि ओम भैसोरा व दीप जोशी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें