नेपाल के रमणीक स्थलों से रूबरू होंगे यात्री
जागरण संवाददाता, नैनीताल : महाशिवरात्रि पर्व पर वाईटीडीओ नेपाल के प्रसिद्घ ज्योर्तिलिंग पशुपतिनाथ की
जागरण संवाददाता, नैनीताल : महाशिवरात्रि पर्व पर वाईटीडीओ नेपाल के प्रसिद्घ ज्योर्तिलिंग पशुपतिनाथ की विशेष यात्रा कराने जा रहा है। यात्रा आठ फरवरी से 16 फरवरी के मध्य आयोजित की जाएगी। इस दौरान यात्रियों को नेपाल के तमाम रमणीक पर्यटन स्थलों की सैर भी करवाई जाएगी।
वाईटीडीओ के निदेशक विजय मोहन सिंह खाती ने बताया कि धार्मिक पर्यटन को लेकर उनकी संस्था पिछले तीन दशकों से यात्रा कराती आ रही है। इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर यात्री नेपाल के ज्योर्तिलिंग पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। पशुपतिनाथ के साथ पोखरा, काठमांडू, मनोकामना देवी, गौतमबुद्घ की जन्म स्थली समेत लुम्बनी आदि पर्यटन स्थलों की सैर करने का मौका मिलेगा। यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा वर्ष की आगामी यात्राओं में यूरोप, सिंगापूर, बैंकाक, पटाया आदि को शामिल किया गया है। साथ मध्य भारत, दक्षिण भारत, पश्चिमी भारत की यात्राएं इस वर्ष कराएगा। इन सभी यात्राओं को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रियों की सुविधायुक्त यात्रा के लिए अत्याधुनिक वाहन, रेल व हवाई सुविधा समेत ठहरने के उत्तम व्यवस्था पर विशेष रूप से तवज्जो दी जा रही है।