विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Lockdown : काठगोदाम नहीं लालकुआं स्टेशन पर प्रवासियों को लेकर आएगी ट्रेन

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 13 May 2020 02:03 PM (IST)

अब प्रवासी उत्तराखंडियों को लेकर विशेष ट्रेनें लालकुआं आएंगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जगह कम होने के चलते यह फैसला लिया गया है।

Coronavirus Lockdown : काठगोदाम नहीं लालकुआं स्टेशन पर प्रवासियों को लेकर आएगी ट्रेन
Coronavirus Lockdown : काठगोदाम नहीं लालकुआं स्टेशन पर प्रवासियों को लेकर आएगी ट्रेन

नैनीताल, जेएनएन : अब प्रवासी उत्तराखंडियों को लेकर विशेष ट्रेनें लालकुआं आएंगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जगह कम होने के चलते यह फैसला लिया गया है। इसको लेकर लालकुआं स्‍टेशन पर तैयारी भी तेज कर दी गई है। पुलिस, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड परिवहन विभाग और रेल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। बता दें क‍ि प्रवासि‍यों को लाने का सि‍लसि‍ला तेज हो गया है। बस व ट्रेनों के माध्यम से दूसरे प्रदेशाें में फंसे उत्तराखंडियों को लाया जा रहा है।

17 सौ प्रवासियों को लेकर आ रही है ट्रेन

दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को लाने का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार देर रात गुजरात से विशेष ट्रेन से 12 सौ प्रवासियों को काठगोदाम रेलवे स्टेशन लाया गया था। स्वाथ्य परीक्षण कराने के साथ ही भोजन कराकर अगले दिन उन्हें रोडवेज की बसों से उनके गृह जनपद भेज दिया गया। इस बार प्रवासियों को लाने वाली ट्रेन काठगोदाम की बजाए लालकुआं स्टेशन पर ही यात्रियों को उतारेगी। काठगोदाम पर जगह कम होने के चलते ये फैसला लिया गया है। बता दें कि 24 बोगियों वाली विशेष ट्रेन 17 सौ से अधिक प्रवासियों को लाने वाली है। ट्रेन के एक दो दिन में पहुंचने की संभावना है। लालकुआं रेलवे स्टेशन से प्रवासियों को 60 बसों से कुमाऊं के विभिन्न जनपदों को भेजा जायेगा।

तैयारियों को लेकर तय की जिम्मेदारी

प्रवासियों के आने को लेकर प्रशासन ने लालकुआं स्टेशन पर तैयारी तेज कर दी है। लालकुआ रेलवे स्टेशन पर दो निकासी द्वार, बिजली, पानी एवं भोजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ-साथ स्वास्थ्य की जांच के लिए पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति की कार्ययोजना तैयार की गई। जिम्मेदारी विभागों के अधिकारियों को सौंप दी गई है। स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। स्टेशन पर बैरीकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।

यह भी पढें 

मास्क न पहनना पड़ गया भारी, चाय वाले-दर्जी समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पंडित जी को शादी कराना महंगा पड़ा, 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किए गए 

बाहरी राज्यों से आने वाले घूमते मिले तो क्वारंटाइन सेंटर में गुजारेंगे रखे जाएंगे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।