Move to Jagran APP

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन शहीदों के बारे में जानेंगे पर्यटक, गेट पर लगाया गया शिलापट

कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वन कर्मियों के बारे में भी अब पर्यटक जान सकेंगे। सीटीआर द्वारा कार्बेट टाइगर रिजर्व के गेट पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन कर्मियों का शिलापट लगाया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 10:04 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 05:56 PM (IST)
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन शहीदों के बारे में जानेंगे पर्यटक, गेट पर लगाया गया शिलापट

रामनगर, जगरण संवाददाता : कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वन कर्मियों के बारे में भी अब पर्यटक जान सकेंगे। सीटीआर द्वारा कार्बेट टाइगर रिजर्व के गेट पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन कर्मियों का शिलापट लगाया गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में घने जंगलों में हिंसक वन्य जीवों की मौजूदगी के बीच अक्सर वनकर्मी पैदल गश्त करते हैं। उनकी सुरक्षा की वजह से ही शिकारियों की घुसपैठ की घटनाएं नाकाम हो जाती है। हालांकि इस दौरान हिंसक वन्य जीवों की वजह से कई वनकर्मी जान तक गंवा चुके हैं।

loksabha election banner

कार्बेट में 12 फॉरेस्‍ट वर्कर शहीद

38 साल के भीतर कार्बेट में 12 फॉरेस्‍ट वर्कर वन्य जीवों की सुरक्षा करने में मारे गए हैं। उन्हें सम्मान देते हुए कार्बेट ने शहीद का दर्जा दिया है। ऐसे ही ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले 12 वन कर्मियों की सूची विभाग द्वारा ढिकाला के पर्यटन गेट धनगढ़ी में लगाई गई है। ताकि ढिकाला जाने वाले पर्यटक गेट पर ही शहीद हुए वन कर्मियों के बारे में जान सकें। कार्बेट पार्क के पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि कोई कार्यक्रम होने पर शहीद हुए वन कर्मियों को श्रद्धांजलि देकर याद किया जाता है। दूसरा पर्यटक भी वन्य जीवों की सुरक्षा में जान गंवाने वाले वन शहीदों के बारे में जान सकें।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन शहीद

शहीद                                          मृत्यु वर्ष

कुक्कू हवाड चाराकटर                    1982

मुसदि सिंह चौहान वन आरक्षी         1988

विपिन चंद्र पांडे उपराजि                 2001

दीवानी राम दैनिक श्रमिक              2012

राकेश कुमार दैनिक श्रमिक             2013

कृष्ण पाल सिंह श्रमिक                   2016

हरी राम दैनिक श्रमिक                   2016

वीर सिंह दैनिक श्रमिक                   2016

सोन सिंह दैनिक श्रमिक                  2019

विसन राम दैनिक श्रमिक                2019

राजेश नेगी वन आरक्षी                   2019


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.