विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में सैलानियों की संख्या में भारी कमी, सामने आए दो बड़े कारण

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:07 AM (IST)

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में भारी कमी देखी गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।

वीकेंड में अपेक्षा के मुताबिक बहुत कम सैलानी पहुंचे। जागरण

वीकेंड में अपेक्षा के मुताबिक बहुत कम सैलानी पहुंचे। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में रही सैलानियों की संख्या में बेहद कमी रही। भीड़ कम होने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। वाहनों का शोरगुल गायब था तो पर्यटकों की गहमागहमी भी नहीं थी।

पर्यटन स्थलों में अधिकांश समय सूनसानी छाई रही। मालरोड में भी सैलानी काम ही नजर आए। जिस कारण स्थानीय नागरिकों को सुकून महसूस हुआ। स्नो व्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन समेत मालरोड में भी सैलानी बहुत कम संख्या में नजर आए।

वीकेंड में अपेक्षा के मुताबिक बहुत कम सैलानी पहुंचे। जिस कारण हालात बदले हुए नजर आए। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के साथ ही नैनीताल पुलिस की ओर से जारी यातायात प्लान की सख्ती के कारण पर्यटकों की आमद घटी है।

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर उत्तराखंड के तीन हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़, होटलों में 60-70% तक बुकिंग

यह भी पढ़ें- लंबे वीकेंड पर उत्तराखंड आ रहे सैलानियों के लिए स्पेशल रूट प्लान, देहरादून में एंट्री करते ही बदल जाएंगे रास्ते