Move to Jagran APP

वीकेंड गुजरने के बाद भी नैनीताल में पर्यटकों की आमद...पर्यटन सीजन पीक पर...सुबह से शाम तक जाम का झाम...

सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन पीक पर है। शहर में वीकेंड गुजरने के बाद भी पर्यटकों की आमद बनी रही। जाम लगने से पुलिस के विशेष यातायात प्लान व एंट्री प्वाइंट पर ड्यूटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

By naresh kumarEdited By: Nirmala BohraPublished: Tue, 06 Jun 2023 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 06 Jun 2023 08:34 AM (IST)
वीकेंड गुजरने के बाद भी नैनीताल में पर्यटकों की आमद...पर्यटन सीजन पीक पर...सुबह से शाम तक जाम का झाम...
सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन पीक पर है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल: Tourist Season: सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन पीक पर है। सोमवार को सुबह से ही माल रोड पर भवाली, हल्द्वानी व कालाढूंगी रोड से पर्यटक वाहनों की एंट्री व शहर से कैंची धाम जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। सुबह से शाम तक शहर की सड़कों पर यही स्थिति रही।

loksabha election banner

भवाली रोड व हल्द्वानी रोड से मालरोड होते हुए सूखाताल तक जाम में वाहन रेंगते रहे। मालरोड का सफर तय करने में ही लोगों को 30 मिनट का समय लगा। शहर में सुबह से शाम तक जाम लगने से पुलिस के विशेष यातायात प्लान व एंट्री प्वाइंट पर ड्यूटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीते तीन दिनों से शहर के भीतरी पार्किंग स्थल फुल है। जिस कारण पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोककर शटल सेवा से शहर भेजा जा रहा है। सोमवार को भी सुबह दस से दोपहर दो बजे तक पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोका गया। जिसके बावजूद भारी संख्या में पर्यटक वाहन शहर पहुंचे। ऐसे में जाम बढ़ता रहा।

वीकेंड गुजरने के बाद भी पर्यटकों की आमद

दूसरी ओर, शहर में वीकेंड गुजरने के बाद भी पर्यटकों की आमद बनी रही। भारी संख्या में शहर पहुंचे पर्यटकों ने हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, स्नोव्यू, बॉटनिकल गार्डन, वाटरफाल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैर की। बाजार और मालरोड पर पर्यटक खरीदारी करते दिखे। नैनी झील भी नौकायन करने वाले पर्यटकों से पटी रही। चिड़ियाघर की सैर को 1615 जबकि वाटरफाल में 806 पर्यटक पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.