Move to Jagran APP

सड़कों के बाद अब बॉर्डर तक पहुंचेगा पर्यटन : केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री भट्ट ने बुधवार को ट्रांजिट कैंप स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में जन सेवा कार्यालय का उद्घााटना किया। यह कार्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से खोला गया है। कहा कि बार्डर तक सड़कें पहुंच चुकी हैं। इसलिए देश के बार्डर तक पर्यटन पहुंचाया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 05:41 PM (IST)
उन्होंने केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बार्डर तक सड़कें पहुंच चुकी हैं। इसलिए देश के बार्डर तक पर्यटन पहुंचाया जाएगा। देश के ऐतिहासिक स्थल हैं, मगर पर्यटन के तौर पर विकसित नहीं हुआ है, उन स्थानों को भी पर्यटन के रुप में विकसित किया जाएगा। इससे स्वरोजागार के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। 

loksabha election banner

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री भट्ट ने बुधवार को ट्रांजिट कैंप स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में जन सेवा कार्यालय का उद्घााटना किया। यह कार्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से खोला गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यालय में पार्टी के एक दो कार्यकर्ता बैठेंगे, जो राशन कार्ड, पेंशन, बिजली, पानी के कनेक्शन आदि समस्याओं का निस्तारण करेंगे। जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े। कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार बहुत बेहतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने जाति, धर्म, वर्ग व क्षेत्र से ऊपर उठकर देश का विकास कर रहे हैं। इससे दुनिया में प्रधानमंत्री नंबर एक नेता के रुप में हो गए हैं। 

भाजपा की केंद्र सरकार ने सात साल में हर क्षेत्र में जितना विकास कार्य किए हैं, उतने कार्य अटल सरकार को छोड़कर किसी सरकार में नहीं हुए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने विकास की कई घोषणाएं की हैं। कहा कि जो अधूरे कार्य हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नजूल भूमि का मामला न्यायालय में है। नजूल भूमि पर लंबे समय से बसे लोगों को मालिकाना हक के लिए प्रकिया चल रही है। यह समस्या जल्द हल हो जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्य को विपक्ष के कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, मगर विपक्ष में कुछ ऐसे लोग हैं, जो बेवजह आलोचना करते हैं। कहा कि बंगाली समाज के प्रमाण पत्र पर पूर्वी पाकिस्तान शब्द लिखा जाता था। इस मामले को लगातार जगह जगह उठाता रहा। संसद में भी इस मुद्दे को उठाया था। लोग मेरी आलाेचना करते थे।

भाजपा ने पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाकर बंगाली समाज को सम्मान दिया है। इसके बाद उन्होंने आवास विकास स्थित बूथ नंबर 49 का सत्यापन किया तो सब कुछ सही पाया गया। इस पर उन्होंने बूथ प्रभारी काे अच्छे कार्य करने का प्रमाण पत्र भी दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में सिटी क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में पैरालंपिक में कास्य पदक विजेता मनोज सरकार को शाल ओढ़कार सम्मानित किया। साथ ही कहा कि मनोज ने देश का गौरव बढ़ाया है और वह देश की शान है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, विपिन जल्होत्रा, हिमांशु शुक्ला, सुेरश कोली, अजित शाह आदि लोग मौजूद थे। कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.