Move to Jagran APP

हर दिन बढ़ रहा डेंगू का डंक, तीन और मरीज मिले, नैनीताल जिले में अब तक 26 लोग हो चुके बीमार

Dengue in Haldwani रविवार को तीन और रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें तीनों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में चार मरीज भर्ती हैं। 19 रोगी नैनीताल जिले के और बाकी ऊधम सिंह नगर के हैं।

By JagranEdited By: Rajesh VermaPublished: Sun, 25 Sep 2022 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 10:32 PM (IST)
हर दिन बढ़ रहा डेंगू का डंक, तीन और मरीज मिले, नैनीताल जिले में अब तक 26 लोग हो चुके बीमार
dengue in haldwani : अब स्वास्थ्य विभाग इलाज के साथ ही रोकथाम की तैयारियों में जुट गया है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Dengue in Haldwani : शहर में डेंगू का डंक और गहरा होता जा रहा है। रविवार को और तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं अब तक जिले में 26 लोग इलाज को पहुंच चुके हैं। इसमें 19 नैनीताल जिले के हैं। अब स्वास्थ्य विभाग इलाज के साथ ही रोकथाम की तैयारियों में जुट गया है।

loksabha election banner

दमुवाढूंगा में सबसे ज्यादा मरीज

एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में सबसे अधिक रोगी दमुवाढूंगा से ही आए हैं। यह संख्या 12 से अधिक है। रविवार को तीन और रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें तीनों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में चार मरीज भर्ती हैं। 19 रोगी नैनीताल जिले के और बाकी ऊधम सिंह नगर के अतिरिक्त बिजनौर उत्तर प्रदेश के हैं। डा. पंत ने बताया कि डेंगू की रोकथाम करना हमारी प्राथमिकता है। इधर, एसटीएच में जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो रोगी भर्ती हैं। इन दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बनाई रणनीति, शिक्षा विभाग भी देगा सहयोग

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। इसमें नगर निगम, जल संस्थान, मेडिकल कालेज और जल संस्थान को शामिल किया गया है। सभी को जिम्मेदारी भी दे दी गई है।

प्रभावित क्षेत्र में लगेगा स्वास्थ्य कैंप

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य कैंप लगाएगा। दवाइयों दी जाएंगी और मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। नगर निगम की टीम फागिंग करने के साथ ही गंदगी फैलाने वालों का चालान करेगी। मोटाहल्दू की स्वास्थ्य विभाग की टीम निजी स्कूलों में जागरूकता अभियान लाएगी। एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने बताया कि जल संस्थान स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए क्लोरिनेशन पर ध्यान देगा। खंड शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों में जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.