विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू का कहर, 10 दिन में तीसरी मौत

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:03 AM (IST)

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में 10 दिनों के भीतर स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत हो गई है, जिसमें कैंसर से पीड़ित 65 वर्षीय महिला शामिल है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में 10 दिन के अंदर स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत हो गई है। शनिवार को आइसीयू में भर्ती 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह मूल रूप से बागेश्वर की रहने वाली थी, जबकि वर्तमान में लामाचौड़ में रहती थीं।

जानकारी के मुताबिक, महिला कैंसर से पीड़ित थीं और उनकी कीमोथैरेपी भी चल रही थी। कुछ दिन पहले उन्हें निमोनिया होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें दो सितंबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया। तब से उनका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें- देहरादून में स्वाइन फ्लू के 21 नए मामले दर्ज, कोविड के भी दो नए केस

एसटीएच में स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत है। इससे पहले तीन सितंबर को नैनीताल निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और पांच सितंबर को रातीघाट निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला की भी स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। दोनों पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

काशीपुर की महिला भर्ती, एसटीएच के डाक्टर होम आइसोलेट
इधर, शनिवार को काशीपुर की 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पाजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए एसटीएच के एक डाक्टर को होम आइसोलेट किया गया है। फिलहाल अस्पताल में दो स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मरीजों की निगरानी भी की जा रही है। - डा. रश्मि पंत, सीएमओ, नैनीताल