हल्द्वानी में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम, उपनल कर्मियों का धरना जारी, छठ पूजा को लेकर बैठक
शहर में धरना-प्रदर्शन के अलावा खेल महोत्सव का आयोजन होना है। इसके साथ ही बुद्ध पार्क में डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मचारियों का धरना है। रात में शहर के कई स्थानों पर रामलीला मंचन का आयेाजन होगा।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शहर में धरना-प्रदर्शन के अलावा खेल महोत्सव का आयोजन होना है। इसके साथ ही बुद्ध पार्क में डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मचारियों का धरना है। रात में शहर के कई स्थानों पर रामलीला मंचन का आयेाजन होगा।
उपनल कर्मचारी का तिकानिया में धरना
डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मचारी सुबह 10 बजे से तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरना देंगे। कर्मचारी समान कार्य समान वेतन व नियमितिकरण की मांग पर अड़े हैं। आज कर्मचारियों को मनाने के लिए राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन भी पहुंचेगा। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
स्तरीय बालिका ओपन फुटबाल प्रतियोगिता 11 बजे से
खेल महोत्सव का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। शहर के जिला स्पोटर्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय बालिका ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होना है। इसमें राज्य भर के सभी जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा खेल महोत्सव का आयोजन नगर निगम इंटर कालेज में भी अपराहृन तीन बजे से होगा।
रात में लें रामलीला मंचन का आनंद
शहर के कमलुवागांजा देवपुर देवका में रामलीला मंचन रात आठ बजे से होगा। इसके अलावा मुखानी में रामलीला में भी मंचन रात्रि नौ बजे से होना है। इसमें स्थानीय कलाकार अभिनय दिखाने के साथ ही लोगों को राम के चरित्र को लेकर प्रेरित करेंगे। इसके अलावा रानीबाग में भी भी रामलीला का आनंद उठा सकते हैं।
छठ पूजा की तैयारी को होगी बैठक
छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। छठ पूजा सेवा समिति ने तैयारियों के लिए रामपुर रोड स्थित पूजा स्थल पर दोपहर दो बजे बैठक का आयोजन किया। इसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी। पिछले वर्ष कोविड के चलते आयोजन रद हुआ था, लेकिन इस बार पूजा स्थल पर भव्य आयोजन हो सकता है।