भाजपा पार्षद की प्रकाश की हत्या के बाद रुद्रपुर में हो सकता गैंगवार, वर्चस्व के लिए पहले भी तड़तड़ाई हैं गोलियां
भाजपा समर्थित पार्षद की गोली मारकर हत्या करने के बाद रुद्रपुर में गैंगवार के आसार बढ़ गए हैं। अब तक जहां दोनों गुटों में मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाएं ही हो रही थीं वहीं अब प्रकाश की हत्या के बाद माहौल और खराब हो सकता हैं।
रुद्रपुर, जेएनएन : भाजपा समर्थित पार्षद की गोली मारकर हत्या करने के बाद रुद्रपुर में गैंगवार के आसार बढ़ गए हैं। अब तक जहां दोनों गुटों में मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाएं ही हो रही थीं, वहीं अब प्रकाश की हत्या के बाद माहौल और खराब हो सकता हैं।
बता दें कि बीते तीन-चार साल में रुद्रपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन हत्याएं हुई हैं। इन हत्याओं का कारण प्रापर्टी विवाद और लेनदेन रहा है। इसके बाद दोनों पक्षाें के लोग आमने सामने फायरिंग की वारदात करते आए हैं। वर्ष, 2018 में भी इसी बात को लेकर किच्छा बाइपास रोड स्थित सिटी क्लब के पास भी कार सवार दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। मामले में पुलिस ने प्रकाश धामी समेत दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था, साथ ही गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया था। इधर, सोमवार सुबह प्रकाश धामी की भले ही अज्ञात बदमाशों ने हत्या की हो, लेकिन उसकी हत्या के बाद रुद्रपुर में गैंगस्टर की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए अब पुलिस की भी दोनों गुटों से जुड़े लोगों पर नजर है।
लेनदेन और पुरानी रंजिश में कर रही पुलिस जांच
पार्षद प्रकाश धामी की हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे के कारण लेनदेन और पुरानी रंजिश में काम कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रकाश धामी प्रापर्टी के साथ ही खनन का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि प्रकाश को छतरपुर और मटकोटा के कुछ लोगों से बड़ी रकम लेनी थी। जिसे लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसमें पंचायत भी होनी थी। इसके अलावा किच्छा क्षेत्र में भी कुछ लोगों से हाल ही में प्रकाश की कहासुनी भी हुई थी। यही नहीं पुलिस ने पूर्व में हुए विवाद और पुरानी रंजिश को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल शुरू कर दी है।