Move to Jagran APP

Nainital Weather Update : कुमाऊं में अगले तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार

रविवार को कुमाऊं में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुए हिमपात व निचले इलाकों में कुछ जगह बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रविवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:44 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:44 AM (IST)
Nainital Weather Update : कुमाऊं में अगले तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार
मैदानी इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों के दौरान अचानक बढ़ी गर्मी से राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय सिस्टम कमजोर पडऩे के साथ रविवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि रविवार को कुमाऊं में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुए हिमपात व निचले इलाकों में कुछ जगह बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन से चार दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई है। इससे जहां बढ़ते तापमान पर अंकुश लगेगा वहीं मैदानी इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों के दौरान अचानक बढ़ी गर्मी से राहत मिलेगी।

loksabha election banner

तीन दिन में दो डिग्री बढ़ा पारा

कुमाऊं में तापमान में तेजी का सिलसिला शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.4 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.0 व न्यूनतम 5.0 डिग्री अधिक रहा। दोपहर में हवा के तेज झोंके चले। अल्मोड़ा में भी तापमान में तेजी देखने को मिली है। चार दिनों में अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से बढ़कर 10.0 डिग्री के पार पहुंच गया है। शनिवार तड़के नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। मुक्तेश्वर में 1.6 मिमी व पिथौरागढ़ में 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। हल्द्वानी व नैनीताल में भी बारिश ट्रेस की गई।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         31.9            13.4

नैनीताल        22.7            8.0

मुक्तेश्वर        23.0            6.4

अल्मोड़ा        21.1            10.1

पिथौरागढ़      26.0             9.3

चम्पावत        20.0            5.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.