Move to Jagran APP

दस फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम, माह में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ और आएंगे

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि हालिया बारिश ने किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई है। अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा लेकिन दिन में चटख धूप निकलने से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तेजी आने लगेगी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 07:15 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 07:15 AM (IST)
आगे भी एक-दो दौर की बारिश व हिमपात देखने को मिल सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : गुरुवार-शुक्रवार की बारिश व हिमपात ने किसानों राहत पहुंचाई है। पर्वतीय इलाकों ठंड बढ़ी है, लेकिन यह अधिक दिन रहने वाली नहीं है। शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा। दस फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम में भी धीरे-धीरे बदलाव आने लगेगा। तराई-भाबर में फरवरी से तापमान में सुधार होने लगता है। जनवरी की अपेक्षा तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ जाता है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि हालिया बारिश ने किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई है। अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, लेकिन दिन में चटख धूप निकलने से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तेजी आने लगेगी।

हवा की गति तेज होगी, 26 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक वसंत पंचमी तक तराई-भाबर का तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास पहुंचने लगेगा। हवा की गति भी तेज होने लगेगी। मौसम विज्ञानी डा. सिंह ने बताया कि फरवरी में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ और पहुंचने की उम्मीद रहेगी। अगर सिस्टम मजबूत रहता है तो आगे भी एक-दो दौर की बारिश व हिमपात देखने को मिल सकता है।

कुमाऊं के विभिन्न स्टेशनों का तापमान व बारिश
स्टेशन       अधिकतम   न्यूनतम   बारिश
हल्द्वानी      23.2        7.6       4.1
मुक्तेश्वर     5.4         -0.9     11.9
नैनीताल      11.2        2.0       6.5
अल्मोड़ा      16.0       4.9       9.5
चम्पावत      11.0       3.0      10.0
पिथौरागढ़     13.2       3.1      10.6
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस व बारिश मिमी में)

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.