Move to Jagran APP

New Year 2022 : नए साल के आगमन पर पर्यटन उद्योग ने भरी रफ्तार, एक अरब से अधिक का कारोबार

New Year 2022 विशेषज्ञ प्रवीण शर्मा के अनुसार थर्टी फर्स्ट पर एक अरब से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में प्रतिबंध की वजह से कुछ बुकिंग निरस्त नहीं होती तो और इसमें बढ़ोतरी होती।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 07:15 PM (IST)
New Year 2022 : नए साल के आगमन पर पर्यटन उद्योग ने भरी रफ्तार, एक अरब से अधिक का कारोबार
नैनीताल समेत पंगोट, किलबरी, मंगोली क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक होटल गेस्ट हाउस हैं। 200 से अधिक रेस्टोरेंट हैं।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : पिछले दो सालों से कोरोना महामारी में प्रतिबंधों के चलते पर्यटन कारोबार ठप हो गया था। कितने कारोबारी बर्बाद हो गए, न जाने कितने नौकरी से हाथ धो बैठे। पर इस बार महामारी के कम होने से शासन-प्रशासन ने ढील दी तो पर्यटकों की आमद बढ़ी। इससे एक बार फिर से पर्यटन कारोबार उठ खड़ा हुआ। बताया जा रहा कि इस साल के अंतिम दिन नैनीताल में एक अरब से अधिक का कारोबार हुआ। कारोबारियों की कमाई का सूखा एक झटके में खत्म हो गया। नए साल में उम्मीद है कि कारोबार बेहतर होगा।

loksabha election banner

नैनीताल समेत पंगोट, किलबरी, मंगोली आदि क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक होटल गेस्ट हाउस हैं। जबकि 200 से अधिक रेस्टोरेंट हैं। इनमें करीब 20 से 30 हजार लोग कामगार हैं। इसके अलावा नैनीताल में नौकायन, घोड़ा चालक, टैक्सी ट्रेवल्स, पार्किंग,आदि व्यवसाय पूरी तरह पर्यटकों पर निर्भर है। इसके अलावा सड़कों पार्क के आसपास के पांच सौ से अधिक के छिटपुट कामगारों की आमदनी भी पर्यटन पर ही है। कोविड काल में पर्यटन पर असर पड़ा तो अक्टूबर की आपदा के बाद भी पर्यटन व्यवसाय लड़खड़ा गया।  

इस बार क्रिसमस ये उम्मीद बढ़ने लगी थी, जो कि 31 को पूरी भी होती दिखाई दी। आलम यह रहा कि शहर के होटल, निजी व सरकारी गेस्ट हॉउस पैक हो गए और पर्यटकों को रामगढ़ मुक्तेश्वर की राह पकड़नी पड़ी।  जानकारों के अनुसार शहर में करीब चार हजार से अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई। चिड़ियाघर में एक दिन में रिकॉर्ड करीब 1300 पर्यटकों ने वन्य जीवों को करीब से निहारा। वाटरफॉल में रिकॉर्ड 700 पर्यटक पहुंचे। पर्यटन विशेषज्ञ प्रवीण शर्मा के अनुसार थर्टी फर्स्ट पर एक अरब से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में प्रतिबंध की वजह से कुछ बुकिंग निरस्त नहीं होती तो और इसमें बढ़ोतरी होती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.