Move to Jagran APP

पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर, भोर्या बैंड में फिर आया चपेट में वाहन बमुश्किल बची जान

जंगल में आग धधकने से अब हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्रियों की जिंदगी पर भी खतरा बड़ता ही जा रहे। पहाडी़ से गीर रहे पत्थर वाहनो को चपेट मे ले रहे है।कई वाहनो के शीशे चकनाचूर हो हो रहे है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 11:56 AM (IST)
पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर, भोर्या बैंड में फिर आया चपेट में वाहन बमुश्किल बची जान
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भी पहाड़ी से जगह-जगह पत्थरों की बरसात हो रही है।

संवाद सहयोगी, गरमपानी : अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे से सटे जंगल में आग धधकने से अब हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्रियों की जिंदगी पर भी खतरा बड़ता ही जा रहे। पहाडी़ से गीर रहे पत्थर वाहनो को चपेट मे ले रहे है।कई वाहनो के शीशे  चकनाचूर हो हो रहे है। संयोगवश कोई वाहन सवार चपेट में नही आ रहा और बडा़ हादसा टल जा रहा है।

loksabha election banner

जंगलों में धधकती आग से अब जोखिम बढ़ने लगा है। हाईवे पर डेंजर जोन भोर्या बैंड पर थुआ कि पहाड़ी में धधकती आग से बीते गुरुवार को एक वाहन चालक के वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए थे वाहन चालक ने बमुश्किल जान बचाई। शनिवार को भी एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। सिल्टोना  निवासी वाहन चालक पान सिंह वाहन यूके 04 सीए 7788 लेकर छड़ा से गरमपानी की ओर आ रहा था कि एकाएक पत्थर गिरने से वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए। वाहन चालक ने बमुश्किल जान बचाई। पान सिंह को भी हल्की चोट लगी।। बड़ा हादसा टल गया। काफी देर तक पत्थर गिरते रहे। आवाजाही भी बाधित हुई। एनएचके कर्मी मौके पर पहुंचे। जान जोखिम में डाल पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों के बीच हाईवे पर फैले पत्थरों को हटा यातायात सुचारू करवाया। जंगल में धधकती आग से गर्म होकर पत्थर चटक कर हाईवे तक पहुंच रहे हैं। जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भी पहाड़ी से जगह-जगह पत्थरों की बरसात हो रही है। जिससे जोखिम दोगुना हो गया है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.