Move to Jagran APP

गंदगी से परेशान है वार्ड 22 की जनता

विकास के दावे हो रहे हैं, जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन शहर का एक इलाका निगम में आने के बावजूद सालों से विकास के लिए तरस रहा है।

By Edited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 10:07 AM (IST)
गंदगी से परेशान है वार्ड 22 की जनता
गंदगी से परेशान है वार्ड 22 की जनता
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : विकास के दावे हो रहे हैं, जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन शहर का एक इलाका निगम में आने के बावजूद सालों से विकास के लिए तरस रहा है। इस ओर न मेयर की नजर पड़ रही है और न ही पार्षद की। नगर निगम के वार्डो का जायजा लेने के क्रम में दैनिक जागरण की टीम वार्ड-22 बनभूलपुरा लाइन आठ से 13 के इलाके में पहुंची। यहां पहुंचते ही हर ओर सड़क पर कूड़ा पड़ा मिला। नालियां चोक मिलीं। सड़क पर ही मवेशी बंधे हुए थे। गंदगी का यह आलम था कि पूरे इलाके में मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। दुर्गध नाक पर रुमाल रखने को मजबूर कर रही थी। घरों को छूते हुए हजारों वाट की विद्युत लाइन जा रही है। जिससे किसी भी पल गंभीर दुर्घटना हो सकती है। लोगों का कहना है कि वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज और चोक नालियां हैं। सड़कें भी टूटी हुई हैं। पार्षद तो सुध लेने भी नहीं आते हैं। :::::::::::::: वार्ड के प्रमुख मुद्दे कूड़ा : यहां कूड़े की बड़ी समस्या है। नगर निगम लाख दावे करता हो कि कूड़े की गाड़ी आती है और कहीं कूड़ा नहीं है। ऐसे दावे यहां खोखले ही नजर आते हैं। जबकि हर गली के कॉर्नर में कूड़े के ढ़ेर नजर आते हैं। ================== सीवरेज : मवेशियों द्वारा की जा रही गंदगी भी यहां नालियों में ही जा रही है। कूड़ा-कचरा तो है ही। दुर्गध की वजह से यहां हर ओर मक्खियां भिनभिना रहीं हैं। इलाके में गंदगी और बदबू का बड़ा कारण सीवर लाइन का न होना है। ================== चोक नालियां : लगभग सभी इलाकों में चोक नालियों की समस्या है। इसका निराकरण भी नहीं दिखाई दे रहा है। सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। जिससे नालियों को बुराहाल है। लोग कई बार स्वयं ही नालियों की सफाई कराते हैं। ::::::::::::::: ये है वार्ड की स्थिति कुल जनसंख्या 4711 अनुसूचित जाति 46 अनुसूचित जनजाति 00 पिछड़ा वर्ग 4237 :::::::::::::: नालियां यहां हमेशा चोक रहती है। निगम की गाड़ी कहने पर कूड़ा उठाती है। सफाई कर्मचारी को मिन्नत करके बुलाना पड़ता है। तब जाकर कभी आते हैं। सफाई तो यहां न के बराबर होती है। पार्षद बस चुनाव में आते हैं। -विक्की खान, क्षेत्रवासी ::::::::::::: गंदगी बहुत ज्यादा है। कूड़ा हर ओर बिखरा रहता है। जो नालियों को चोक करता है। गंदगी की वजह से बीमारियों का भी खतरा है। सीवर लाइन की समस्या सबसे ज्यादा है, लेकिन पार्षद ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। - अकरम, क्षेत्रवासी :::::::: सड़कें टूटी हुई हैं। स्ट्रीट लाइटों को कोई प्रबंध नहीं है। जिस कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। नालियां चोक रहती हैं। पार्षद को समस्याओं से अवगत कराते हैं, लेकिन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। - शोहराब मलिक, क्षेत्रवासी ::::::::: सफाई कर्मचारी कम हैं। पानी की समस्या भी है। गंदा पानी घरों में आता है। सिटी मजिस्ट्रेट और मेयर को इसको लेकर ज्ञापन भी दे चुके हैं। सीवर लाइन यहां की बड़ी समस्या है। अबकी जीते तो पक्का सीवर लाइन बनवाएंगे। -हाजी अब्दुल वफा, पार्षद

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.