विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

By Prashant MishraEdited By:
Published: Sat, 17 Jul 2021 12:26 PM (IST)

16 अगस्त को 2020 को मोहल्ले वालों ने राजीनामा कर दिया। लेकिन कुछ महीने शांति के बाद युवक ने फिर ...और पढ़ें

मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।
मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।

जागरण संवाददाता, काशीपुर : एक युवती को मंदिर में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसमें युवक द्वारा युवती का अश्लील वीडियो बनाने और उसके वायरल करने की भी शिकायत की गई है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि उसका पड़ोसी हिमालय है। वह युवती को अपनी मुंहबोली बहन मानता था। इस कारण वह इसके परिवार पर भी विश्वास करती थी। हिमालय अपनी माता की मदद से युवती को विश्वास में लेकर बालाजी मन्दिर आर्य समाज काशीपुर में ले गया और वहां पर नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। होश आया तो मैं हिमालय के घर पर थी। उसके गले में मंगलसूत्र पहन रखा था और मांग भर रखी थी। हिमालय व उसकी मां ने कहा कि अब तू हिमालय की पत्नी हो गयी। आरोप हैै क‍ि इसी दौरान युवती के बेहोशी के हालात में युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया गया जिसका वीडियो भी बना लिया गया था।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को धमकाया गया। डर के कारण युवती ने यह बात अपने घर वालों को नहीं बताई। लेकिन युवती को कुछ ही दिन बाद पता चला कि युवक की अश्लील वीडियो आसपास के दुकानदारों को दिखा रहा है मामले में परिवार वालों ने हिमालय के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो 16 अगस्त को 2020 को मोहल्ले वालों ने राजीनामा कर दिया। लेकिन कुछ महीने शांति के बाद युवक ने फिर से वहीं वीडियो मुहल्ले और शहर में प्रसारित करने लगे। जब मामले में परिवार वालों ने विरोध जताया तो आरोपित ने इसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे दी गई। कोतवाली पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 506, 328 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।