कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
ग्राम छोई क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जहां बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 09:08 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:08 PM (IST)
संस, रामनगर : ग्राम छोई क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जहां बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौका देखकर फरार हो गया।
सोमवार की सुबह बैलपड़ाव निवासी विमल बिष्ट बाइक मे रामनगर से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में छोई पड़ाव के सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक टक्कर मार दी। घटना के समय लोग कार का नबंर पता नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 ने मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें