विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुवैत से सटी सऊदी-बहरीन की सीमा पर है तनाव, रानीखेत की गीतिका ने बताया वहां का हाल

Published: Mon, 02 Mar 2026 05:16 PM (IST)

कुवैत में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी और भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण मध्य पूर्व में तनाव है।

कुवैत में रहने वाली मूल रूप से रानीखेत निवासी गीतिका बवाड़ी पपनै।

कुवैत में रहने वाली मूल रूप से रानीखेत निवासी गीतिका बवाड़ी पपनै।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। कुवैत में सभी प्रवासी उत्तराखंडी सहित भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं। ईरान बनाम इजरायल-अमेरिका युद्ध की वजह से पूरे मध्य पूर्व व खाड़ी के देशों में माहौल तनावपूर्ण है।

सऊदी अरब व बहरीन की सीमा से सटे अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला हुआ था, उसके बाद हालात को देखते हुए वहां इंटरनेट मीडिया पर पाबंदी लगा दी गई है।

कुवैत में फिलहाल नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं, वहां हर आधा-एक घंटे में सायरन बज रहे हैं। नागरिकों से घर पर रहने व सऊदी की सीमा की ओर नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की गई है।

कुवैत सरकार की ओर से नागरिकों को लगातार जानकारी दी जा रही है। यह कहना है कुवैत में रहने वाली मूल रूप से रानीखेत निवासी गीतिका बवाड़ी पपनै का।

पति व बेटी के साथ रह रही इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर गीतिका ने इंस्ट्राग्राम पर दैनिक जागरण से हुई बातचीत में साफ कहा कि वह सहित पूरे उत्तराखंडी पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है। गीतिका ने वीडियो जारी कर भी साफ कहा है कि कुवैत के साथ ही बहरीन में सब लोग सुरक्षित हैं।

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरान के हमले के बाद तमाम नागरिक घरों में सामान जमा कर रहे थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं। कुवैत में तमाम होटलों सहित अन्य कारोबार में बड़ी संख्या में उत्तराखंडी हैं।

गीतिका के अनुसार कुवैत सरकार ने बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने या घर पर रहने को कहा है।

साफ किया है कि ईरान का टारगेट अमेरिकी बेस है, जो भी हमला हुआ, उसे आसमान में ही विफल कर दिया गया है। यदि किसी तरह का खतरा हुआ तो यहां बंकर भी बने हैं।