कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, बाल-बाल बचे 12 यात्री
कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ मंगोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार गुजरात के 12 यात्री सुरक्षित बच गए, जिन्हें मामूली खरोंचें आईं।
HighLights
कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा
वाहन में सवार गुजरात के 12 यात्री सुरक्षित बचे
यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं, कोई गंभीर घायल नहीं
कालाढूंगी। गुरुवार को कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ मंगोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में 12 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:20 बजे पुलिस को टेंपो ट्रैवलर पलटने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली कालाढूंगी से 112 वाहन पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। मौके पर वाहन संख्या HR 56 C 1444 सड़क पर पलटा हुआ मिला।
वाहन चालक आशीष वर्मा (28) पुत्र दशरथ महतो, निवासी ग्राम डबरी, थाना बिरनी, बिहार मौके पर मौजूद था।बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर में गुजरात के 12 यात्री सवार थे, जो नैनीताल से रामनगर की ओर जा रहे थे।
हादसे में यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।