Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : दिन के तापमान में तेजी, सोमवार से आंशिक बादल छाने के आसार

Kumaon Weather Update कुमाऊं के तापमान में तेजी का सिलसिला जारी है। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया। बीते दिन के मुकाबले तापमान में 0.4 डिग्री की तेजी देखी गई। हालांकि पर्वतीय जिलों के तापमान में कमी आई हे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 07:58 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 07:59 AM (IST)
Kumaon Weather Update :  दिन के तापमान में तेजी, सोमवार से आंशिक बादल छाने के आसार
Kumaon Weather Update : दिन के तापमान में तेजी, सोमवार से आंशिक बादल छाने के आसार

जागरण संवाददात, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update :  कुमाऊं के तापमान में तेजी का सिलसिला जारी है। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया। बीते दिन के मुकाबले तापमान में 0.4 डिग्री की तेजी देखी गई। हालांकि पर्वतीय जिलों के तापमान में कमी आई हे। पिथौरागढ़ व चम्पावत जिले के तापमान में 24 घंटे के दौरान दो से तीन डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग ने सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले दो-तीन दिन कई स्थानों पर बादल छा सकते हैं। कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है।

loksabha election banner

हल्द्वानी में रात के तापमान में गिरावट

मैदानी इलाकों में दिन का तापमान भले बढ़ा है लेकिन रात के तापमान में कमी देखने को मिली है। शनिवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। सामान्य की अपेक्षा यह छह डिग्री कम है। 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की कमी आई है। नैनीताल की अपेक्षा हल्द्वानी की रात अधिक सर्द रही।

गेहूं की कटाई ने पकड़ा जोर

मौसम का साथ देने से गेहूं की कटाई जोर पकड़ गई है। हल्द्वानी के आसपास के इलाकों में 60 से 70 प्रतिशत गेहू की कटाई पूरी हो चुकी है। पूर्ति विभाग व सहकारिता विभाग के सरकारी कांटों पर गेहूं की खरीद एक अप्रैल को ही शुरू हो चुकी है। गेहूं की बिक्री के लिए तोल केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी     36.0         8.5

नैनीताल    24.8         15.9

मुक्तेश्वर   22.0          9.4

अल्मोड़ा    30.5         8.3

चम्पावत    24.5         11.3

पिथौरागढ़   23.6        9.4

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.