पंतनगर में किशोरी से जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज आरोपित को जेल भेजा
पंतनगर थाना क्षेत्र में 11 साल की किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच महिला उप निरीक्षक सुरभि बौड़ाई को सौंपी गई है।
रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : पंतनगर थाना क्षेत्र में 11 साल की किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 11 साल की पुत्री है। 19 मई की शाम को उसकी पुत्री घर में ही थी। इसी बीच शांतिपुरी नंबर चार निवासी करन सिंह पंडा पुत्र सुंदर सिंह आया और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने अकेले में उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसकी बेटी ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पंतनगर थाना पुलिस ने करन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी ने बताया कि रविवार को दुष्कर्म के आरोपित करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। करन को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच महिला उप निरीक्षक सुरभि बौड़ाई को सौंपी गई है।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें